scriptचोर को देख गर्लफ्रेंड के सामने न्यूड हालत में लगाई दौड़, वीडियो हुआ वायरल | Without clothes tackled a teen when he tried to steal his rang rover | Patrika News
हॉट ऑन वेब

चोर को देख गर्लफ्रेंड के सामने न्यूड हालत में लगाई दौड़, वीडियो हुआ वायरल

दिनभर काम करने के बाद हर कोई रात को बिंदास होकर सोना चाहता है। क्योंकि रात का ही एक ऐसा समय होता जिसमें सभी अपनी थकान मिटाने के लिए विश्राम करना पसंद करते है। कई लोग रात को गहरी नींद में सोते है तो किसी को हलकी ही आहत में ही नींद उड़ जाती है।

मुंबईOct 25, 2020 / 07:53 pm

Shaitan Prajapat

Without clothes

Without clothes

दिनभर काम करने के बाद हर कोई रात को बिंदास होकर सोना चाहता है। क्योंकि रात का ही एक ऐसा समय होता जिसमें सभी अपनी थकान मिटाने के लिए विश्राम करना पसंद करते है। कई लोग रात को गहरी नींद में सोते है तो किसी को हलकी ही आहत में ही नींद उड़ जाती है। अक्सर देखा जाता है कि जो लोग गहरी नींद में सोते है वह बहुत कुछ खो देते है और जो हल्की ही आवाज में उठ जाते है वे अपने घर की चीजों को चोरी होने से भी बचा सकते है। एक ऐसा ही मामला अमेरिका से सामने आया है। यहां न्यू कैसल में एक बंदे ने रात को बिना कपड़ों के ही घर के बाहर दौड़ लगानी पड़ी। स्टिफन रात को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घर पर थे। उसने घर के बाहर खड़ी कार को चुराने के लिए आया। आवाज सुनकर वह अपनी कार को बचाने के लिए न्यूड हालत में उस चोर से भिड़ गया।

nude111.jpg

बिना कपड़ों के ही लगाई दौड़
दरअसल, 29 साल के स्टिफन रात को अपनी महिला दोस्त के साथ घर पर रूके हुए थे। घर के बाहर उनकी रेंज रोवर कार खड़ी थी। स्टिफन को बाहर से अचानक आवाज सुनाई दी। उसने अपनी खिड़की से बाहर की तरफ देखा। बाहर का नजारा देखकर वह दंग रह गया। वहां पर एक चार उनकी रेंज रोवर कार को चुराने की कोशिश कर रहा था। स्टिफन को कुछ समझ नहीं आया और वह बिना कपड़ों के दौड़ने लगे। वह अपनी कार को बचाने के लिए बिना किसी की परवाह किए नंगे होकर ही भागने लगे।

 

यह भी पढ़े :— दुनिया के सबसे खतरनाक आइलैंड: जहां हर पल मंडराती है मौत, कोई नहीं लौटा जिंदा

https://youtu.be/44fi8_flX_o

नंगा देख चोर भी कन्फ्यूजन
स्टिफन न्यूड हालत में उस चोर से भिड़ गया और उस चोर की जमकर पिटाई कर दी। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते है कि स्टिफन बिना कपड़ों के ही घर से दौड़ लगा रहे हैं। और कुछ देर में ही चोर को पकड़ लेते हैंं इससे पहले स्टिफन को नंगा देखकर चोर भी परेशान हो जाता है। वह भागने की कोशिश करता है लेकिन पकड़ा जाता है। स्टिफन ने पूरी ताकत से साथ दौड़कर उस चोर को पड़कर धो डाला।

 

यह भी पढ़े :— अनोखी शादी! बहन को भात में दिए पांच क्विंटल प्याज, मामा बोले- महंगे गिफ्ट से कम नहीं

nude112.jpg

चीते जैसी फुरती
यह सारा नजारा देखकर चोर भी हैरान रह गया। उस चोर ने ऐसा पहले कभी नहीं देखा होगा और स्टिफन को नंगा देखकर वह भी घबरा गया। जब स्टिफन घर से निकले तो उनकी 33 साल की गर्लफ्रेंड निकोला बाल्डविन भी उनके पीछे-पीछे पहुंची थी। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। यूजर्स कार के मालिक की जमकर तारीफ कर रहे है। लोग कर रहे है कि इस बंदे ने चीते जैसी फुरती दिखाते हुए अपनी कार को बचा लिया। इस पर से यूजर्स कमेंट कर अपनी राय दे रहे है।

Home / Hot On Web / चोर को देख गर्लफ्रेंड के सामने न्यूड हालत में लगाई दौड़, वीडियो हुआ वायरल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो