हॉट ऑन वेब

झगड़े में महिला ने दांतों से काट डाली जीभ, अब कभी नहीं बोल पाएंगा शख्स

एक महिला ने एक शख्स की जीभ को काटकर अलग कर दिया। इस हरकत के कारण हमेशा के लिए गूंगे हो गए हैं।

नई दिल्लीFeb 23, 2021 / 12:35 pm

Shaitan Prajapat

Woman

नई दिल्ली। इंसान का स्वभाव कब बदल जाए यह कहना मुश्किल है। किसी टॉपिक पर बात करते समय कभी किसी के विचार नहीं मिलते हैं तो वह बहस में बदल जाती है। कई बार लोगों के बीच झगड़ा भी हो जाता है। झगड़े में एक दूसरे पर हमला करना यह चोटिल करने की कोशिश करते हैं। इस प्रकार की घटनाएं आपने कई बार पढ़ी और सुनी होगी। लेकिन स्कॉटलैंड की राजधानी एडिनबरा में झगड़े में एक महिला ने एक शख्स की जीभ को काटकर अलग कर दिया। इस हरकत के कारण हमेशा के लिए गूंगे हो गए हैं। हालांकि यह घटना पिछले साल की है। लेकिन बीते गुरुवार को कोर्ट ने इस मामले में अपना महिलाओं को दोषी करार दिया है।

 

यह भी पढ़े :— ये है ब्लैक एलियन! टैटू के चक्कर में कर ली जिंदगी खराब, अब बोलने में हो रही है परेशानी

दांतों से काट डाली जीभ
एक रिपोर्ट के अनुसार, 1 अगस्त 2019 की शाम को James McKenzie नाम की महिला बाजार में खरीदारी करने गई थी। तभी रास्ते में 27 वर्षीय Bethaney Ryan से उसकी बहस हो गई। जल्दी यह बहस लड़ाई में तब्दील हो गई। लड़ाई के दौरान McKenzie ने जबरन किस करते हुए जेम्स की जीभ को अपने दांतो से दबाकर काट डाला इसके बाद जेम्स को कुछ समझ नहीं पाए। उन्होंने अपने मुंह से जीप का टुकड़ा जमीन पर थूका। इसके बाद वहां पर एक पक्षी उसको लेकर उड़ गया।

यह भी पढ़े :— दुर्लभ प्रजाति की बिल्ली, एक आंख नीली और दूसरी पीली, कीमत जानकर चौंक जाएंगे

 

कोर्ट ने महिला को बताया दोषी
रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में केस दर्ज हो गया। पीड़ित वकील ने कोर्ट में कहा कि विवाद के बाद आरोपी ने पहले धक्का दिया और फिर जबरन किस करने लगा और फिर अपने दांतों से जीभ को काट कर अलग कर दिया है। वकील ने कोर्ट में कहा कि इस हादसे के बाद पीड़ित अब कभी नहीं बोल पाएंगा। इस घटना के बाद पीड़ित को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन वहां उनकी सर्जरी नहीं हो सकी। क्योंकि जीभ का टुकड़ा उनके पास नहीं था। इस मामले में कोर्ट ने महिला को दोषी करार दिया है।

Home / Hot On Web / झगड़े में महिला ने दांतों से काट डाली जीभ, अब कभी नहीं बोल पाएंगा शख्स

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.