रास्ते में मिली थी बिल्ली
सोशल मीडिया पर इस दुर्लभ प्रजाति की बिल्ली को लेकर कौतूहल मचा हुआ है। खबरों के अनुसार, यह मामला बैतूल के सारणी का बताया जा रहा है। अनुभव सिंह नाम के शख्स के घर यह अनोखी बिल्ली है। एक बार वह किसी काम से सारणी से भोपाल जा रहे थे। तभी रास्तें देखा कि एक बिल्ली अपनी जान बचाने के लिए एक पेड़ पर चढ़ी हुई थी। पेड़ के नीचे कुछ कुत्तों ने उसे घेर रखा था। अनुभव ने कुत्तों को वहां से भगाकर बिल्ली के अपने साथ ले आए।