14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहरुख खान के ‘मेहंदी लगा के रखना’ गाने पर जॉर्जिया की बच्ची ने किया डांस, क्यूट अदाओं ने जीता लोगों का दिल 

Georgia Girl Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर जॉर्जिया की एक बच्ची का बॉलीवुड गाने पर डांस वीडियो वायरल हो रहा है। शाहरुख खान की फिल्म DDLJ के गाने पर उसके क्यूट एक्सप्रेशंस और डांस के अंदाज को लोग पसंद कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Priyambada yadav

•

Updated: 14 Nov 2026, 12:57 PM IST

Georgia Girl Dance Viral Video

Georgia Girl Dance Viral Video (screenshot) image credit instagram/ anamaria_eva_

Mehndi Laga Ke Rakhna Viral Video: सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो या फोटो वायरल होते हैं, जिन्हें देखने के बाद लोग शेयर करने और तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाते। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटी बच्ची अभिनेता शाहरुख खान के गाने पर डांस करती नजर आ रही है। लोग इस वायरल वीडियो को शेयर और लाइक करने के साथ कमेंट कर प्यार लुटा रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है और लोग इसे इतना पसंद क्यों कर रहे हैं।

जॉर्जिया की बच्ची का है वायरल वीडियो

इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो जॉर्जिया की एक छोटी बच्ची का है, जिसमें वो शाहरुख खान और काजोल की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (DDLJ) के गाने 'मेहंदी लगाके रखना' पर डांस करती और गाने की कोशिश करती नजर आ रही है। इससे पता चलता है कि बॉलीवुड के गानों का क्रेज सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। वीडियो में बच्ची एक बुजुर्ग शख्स के साथ आग के पास बैठी है। दोनों ठंड से बचने के लिए आग ताप रहे होते हैं। तभी 'मेहंदी लगाके रखना' गाना बजने लगता है और बच्ची का अंदाज बदल जाता है। वो अपने हाथों से डांस के स्टेप्स करने लगती है और साथ में गाने की कोशिश भी करती है। पास बैठे बुजुर्ग उसे देखकर मुस्कुराते नजर आते हैं। बच्ची के मासूम एक्सप्रेशंस और दोनों के बीच की बॉन्डिंग लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आ रही है।

वीडियो को कितने व्यूज मिले हैं और किसने शेयर किया?

वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम हैंडल anamaria_eva_ ने शेयर किया है, जो अलग-अलग भाषाओं के गानों पर गाने और डांस के वीडियो पोस्ट करती हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 5 मिलियन (5M) लाइक, 89.3 हजार (89.3K) कमेंट, 163 हजार (163K) रीपोस्ट और 1.2 मिलियन (1.2M) शेयर मिल चुके हैं। इसके साथ ही वीडियो को 54.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज भी मिल चुके हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर लुटा रहे हैं प्यार

जॉर्जिया की वीडियो होने के बाद भी कमेंट सेक्शन में भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स उस पर प्यार लुटाने के साथ उसकी तारीफ कर रहे हैं।

'मेहंदी लगाके रखना' गाना कब रिलीज हुआ था?

'मेहंदी लगाके रखना' गाना साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का है, जिसमें शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी थी। इस गाने पर आज भी लोग शादी और मेहंदी समारोह में डांस करना पसंद करते हैं। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर भी इस गाने पर खूब रील्स बनाई जाती हैं।