scriptएक स्ट्रॉबेरी खाने से जाने वाली थी महिला की जान, कड़ी मशक्कत से डॉक्टरों ने बचाई जान | woman from Australia hospitalised after needle found in strawberry | Patrika News
हॉट ऑन वेब

एक स्ट्रॉबेरी खाने से जाने वाली थी महिला की जान, कड़ी मशक्कत से डॉक्टरों ने बचाई जान

मेलबर्न की एक महिला ने जैसे ही स्ट्रॉबेरी खाई उसकी जान पर बन आई
स्ट्रॉबेरी के अंदर थी सुई, गले में जाकर फंस गई

Sep 24, 2019 / 02:27 pm

Priya Singh

eight_col_50172243_l.jpg

नई दिल्ली। एक छोटा सा फल किसी को क्या नुकसान पहुंचा सकता है लेकिन मेलबर्न की एक महिला ने जैसे ही स्ट्रॉबेरी खाई उसकी जान पर बन आई। दरअसल, स्ट्रॉबेरी खाते ही 30 वर्षीय एक महिला की हालत ख़राब होने लगी। जांच में पता चला कि महिला ने जो स्ट्रॉबेरी खाई थी उसमें सुई थी और वह फल के साथ-साथ स्ट्रॉबेरी भी खा गई। महिला की स्ट्रॉबेरी के बराबर में एक सुई चिपकी हुई थी उसने बिना देखे उसके साथ स्ट्रॉबेरी भी खाली।

मंगल ग्रह पर जीवन जीने के लिए वैज्ञानिकों ने निकाला आसान तरीका

1537240404-strawberries.jpg

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, महिला को आननफानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक्सरे रिपोर्ट में सामने आया कि महिला के गले में कुछ फंसा हुआ है जो नीचे की तरफ जा रहा है।

बैन होने के बाद भी यूट्यूब पर धड़ल्ले से देखी जा रही हैं ये 10 अश्लील फिल्में

11539124-3x2-700x467.jpg

बता दें कि इससे पहले ऐसी 200 घटनाएं सामने आई थीं। करीब 200 लोगों ने स्ट्रॉबेरी कहते समय उसमें सुई होने की शिकायत दर्ज कराई थी। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस वर्तमान में हुई इस घटना के अपराधी की तलाश कर रही है। उनका कहना है कि देश में इससे एक राष्ट्रीय डर पैदा हो गया है। जिसमें स्ट्रॉबेरी के अंदर छिपी हुई सुईयां शामिल हैं।

Home / Hot On Web / एक स्ट्रॉबेरी खाने से जाने वाली थी महिला की जान, कड़ी मशक्कत से डॉक्टरों ने बचाई जान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो