हॉट ऑन वेब

अमरीका के इन खूबसूरत आइलैंड के बन सकते है मालिक, जानिए इसकी कीमत

हर कोई अपनी पसंदीदा जगहों पर घूमना चाहता है। बहुत से लोग ऐसे है जो खूबसूरत आइलैंड की सैर करने का शौक रखते है। आज आपको अमरीका के कुछ ऐसे आइलैंड के बारे में बताने जा बहुत ही खूबसूरत है। आप इन आइलैंड को खरीद भी सकते है।

Nov 17, 2020 / 12:34 pm

Shaitan Prajapat

,

नई दिल्ली। हर कोई अपनी पसंदीदा जगहों पर घूमना चाहता है। बहुत से लोग ऐसे है जो खूबसूरत आइलैंड की सैर करने का शौक रखते है। आज आपको अमरीका के कुछ ऐसे आइलैंड के बारे में बताने जा बहुत ही खूबसूरत है। आप इन आइलैंड को खरीद भी सकते है। उनकी कीमत बहुत सस्ती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इनमें सबसे सस्ता 9.95 मिलियन डॉलर यानी 75 करोड़ रुपए में बिकने के लिए तैयार है। सबसे महंगा आइलैंड 26 एकड के क्षेत्रफल वाला फलोरिडया का पंपकिन की है। इसकी कीमत करीब 10 गुणा ज्यादा 708 करोड़ रुपए है। आइए जानते है इन आइलैड के बारे में है।

पावर और वाटर सिस्टम
इस लिस्ट में वॉशिंगटन के डिकैटर आईलैंड में ट्रंप आईलैंड की कीमत 41 करोड़ रुपए है। यह बहुत ही सुंदर आईलैंड है। इसका अपना पावर और वाटर सिस्टम है और इस पर एक दो बेडरूम का घर भी बना हुआ है। इसके बाद हूपस्टिक आईलैंड का नंबर आता है। यह साउथ कैरोलीना में स्थित है। यह 156 एकड़ क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यह आईलैंड एक दलदली रास्ते से जमीन से भी जुड़ा हुआ है। यह अटलांटिक महासागर से जुड़ता है। इसकी देखभाल करने के लिए यहां एक केयरटेकर हैं, जो तीन बेडरूम वाले घर में रहते हैं।

 


यह भी पढ़े :— महंगा पड़ा शादी के लिए प्रपोज करना, लड़की ने मुंह पर मारी लात और फिर…

समुद्री तट, डॉकयार्ड और एक हैलीपैड
पेट्रे आईलैंड न्यूयॉर्क सिटी से 1 घंटे की दूरी पर स्थित है। यह 10 एकड़ क्षेत्रफल में बसा हुआ है। इस प्रॉपर्टी पर दो घर, एक गेस्ट हाउस, एक प्रमुख घर बना है। जिसे मशहूर आर्किटेक्ट फ्रैंक लॉयड राइट ने डिजाइन किया है। ऊपर से देखने पर इसके प्रमुख घर के झील के ऊपर बना होने का शक होता है। इसमें आपको एक टीहाउस, समुद्री तट, डॉकयार्ड और एक हैलीपैड मिलेगा।

सात बेडरूम का लॉज
गालू आईलैंड करीब 2000 एकड़ का यह आईलैंड ओंटारियो झील के बीच में बसा हुआ है। इसमें सात बेडरूम का लॉज, गेस्टहाउस, लॉग केबिन, नौ अन्य बिल्डिंगें, टूल शेड, गैरेज और एक कुत्ते का घर है। इस द्वीप की 13 मील लंबी तट रेखा है। इसके साथ ही यह 500 हिरनों सहित कई जीव-जन्तुओं का घर है।

Home / Hot On Web / अमरीका के इन खूबसूरत आइलैंड के बन सकते है मालिक, जानिए इसकी कीमत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.