scriptलग रहा है ईवीएम का दुरुपयोग कर रही भाजपा | BJP seems to be misusing EVMs | Patrika News
हुबली

लग रहा है ईवीएम का दुरुपयोग कर रही भाजपा

लग रहा है ईवीएम का दुरुपयोग कर रही भाजपा-सिध्दरामय्या ने लगाया आरोपहुब्बल्ली

हुबलीOct 22, 2019 / 08:07 pm

Zakir Pattankudi

लग रहा है ईवीएम का दुरुपयोग कर रही भाजपा

लग रहा है ईवीएम का दुरुपयोग कर रही भाजपा

नतीजे आने दी जिए

उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल ने भाजपा के सत्ता में आने की बात कही है। देखेंगे नतीजे आने दी जिए। जनता जो फैसला देगी उसे स्वीकारना पड़ेगा। महाराष्ट्र में विकास ही नहीं हुआ है, इसके बावजूद जनता कैसे वोट दे रही है समझ में नहीं आ रहा है। वहां की सड़कों की हालत बेहद खराब है। हमने चुनाव प्रचार के दौरान इसे देखा है।

लोगों की समस्याओं पर हो चर्चा

उन्होंने कहा कि भाजपा नेता सुनों महाराष्ट्र का चुनाव समाप्त हो गया है। आगामी चुनाव के दौरान सावरकर के बारे में बात करेंगे। अब आपात तौर पर बेरोजगारी, महंगाई, दिवालिया होते बैंक, किसानों की समस्या, बाढ़, सूखे के बारे में चर्चा करेंगे।

बाढ़ राहत राशि नहीं मिली

राज्य में आई बाढ़ के लिए अभी राहत राशि नहीं मिली है। अब फिर से बाढ़ आई है। सभी जगहों पर लोग परेशानी में हैं। भाजपा सरकार कुछ नहीं कर रही है। हमने भी बहुत आंदोलन किया है। अब क्या आंदोलन करना चाहिए। बेलगावी, बेंगलूरु समेत राज्य के सभी जगहों पर आंदोलन किया है। सोए हुए को जगा सकते हैं परन्तु सोने का नाटक करने वालों को क्या जगा सकते हैं।

फिर आंदोलन करेंगे

सिध्दरामय्या ने कहा कि विधानसभा में मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा ने मुआवजा देने का वादा किया था इस लिए इंतेजार किया परन्तु अब तक नहीं दिया। इसके चलते कल फिर आंदोलन करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो