scriptमेजर राणे की उपलब्धियां रहेंगी याद | Major Rane's achievements will be remembered | Patrika News
हुबली

मेजर राणे की उपलब्धियां रहेंगी याद

मेजर राणे की उपलब्धियां रहेंगी याद

हुबलीSep 23, 2021 / 10:11 pm

S F Munshi

मेजर राणे की उपलब्धियां रहेंगी याद

मेजर राणे की उपलब्धियां रहेंगी याद

मेजर राणे की उपलब्धियां रहेंगी याद
सिरसी-कारवार
परमवीर चक्र से सम्मानित राम राघोब राणे की उपलब्धियां सदा याद रहेंगी। ये विचार भारतीय नौसेना दल की कर्नाटक नौसेना इकाई के फ्लैग कमांडिंग रियल एड्मिरल महेश सिंह ने व्यक्त किए। वे स्वर्णिम विजय वर्ष ज्योति का स्वागत शहर के आईएनएस चापेल युध्द पोत वस्तु संग्रहालय के प्रांगण में मेजर राम राणे के स्मारक पर आयोजित समारोह में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि यह बड़े गर्व का विषय है कि राम राघोब राणे मूलत: कारवार के हैं। स्वागत करने से पहले स्मारक की ज्योति का सम्मान फूलों माला अर्पित कर किया गया। वर्ष 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ छिड़े युध्द में जीत दर्ज करने के पचास साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विजयज्योति को चारों ओर ले जाया जा रहा है। कार्यक्रम में राम राघोब राणे की पत्नी राजेश्वरी राणे भी उपस्थित थी। राजेश्वरी राणे को एड्मिरल महेश सिंह ने युद्ध विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य की छवि वाले ट्रॉफी से सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी मुलै मुगिलन, जिला पंचायत मुख्य कार्यकारी एम प्रियांगा, जिला पुलिस अधीक्षक शिवप्रकाश देवराजु, उपविभागीय अधिकारी विद्याश्री चंदरगी उपस्थित थी।

Hindi News/ Hubli / मेजर राणे की उपलब्धियां रहेंगी याद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो