scriptउस्मानिया विश्वविद्यालय में 17 वर्षीय छात्रा की हत्या | murder of 17year old girl in Osmania University | Patrika News
हैदराबाद तेलंगाना

उस्मानिया विश्वविद्यालय में 17 वर्षीय छात्रा की हत्या

पुलिस ने शव बरामद करने के बाद जब आसपास रहने वालों से पूछताछ की तो उन्हें इस पूरे प्रसंग में प्रेम संबंधों का पता चला…

हैदराबाद तेलंगानाAug 08, 2018 / 08:10 pm

Prateek

file photo

file photo

(पत्रिका ब्यूरो,हैदराबाद): जामिया उस्मानिया क्वार्टर में 17 वर्ष की एक छात्रा का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। गले पर किसी तेज धार हथियार से वार करने के निशान हैं। पुलिस इसे प्रेम प्रसंग का मामला मान रही है। फिलहाल शव को बरामद करके पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को सुबह उस्मानिया विश्वविद्यालय पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस परिसर में एक छात्रा की गला काट कर हत्या कर दिए जाने की सूचना स्थानीय पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को जामिया उस्मानिया क्वार्टर में अनुष्का नामक छात्रा का खून से लथपथ शव बरामद हुआ।

 

पुलिस ने शव बरामद करने के बाद जब आसपास रहने वालों से पूछताछ की तो उन्हें इस पूरे प्रसंग में प्रेम संबंधों का पता चला। पुलिस को लोगों ने बताया कि अनुष्का और वेंकटेश नामक एक युवक के बीच दोस्ती थी, जो बाद में प्यार में बदल गई। कहा जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से अनुष्का वेंकटेश को नज़रअंदाज़ कर रही थी। इसे लेकर वेंकटेश नाराज भी बहुत अधिक था और चिंतित था। इसी क्रम में उसने मंगलवार रात को अनुष्का को मिलने के लिए बुलाया था। माना जा रहा है कि इसी दौरान दोनों के बीच कुछ कहा सुनी हुई और और वेंकटेश ने मौक़ा मिलते ही अनुष्का के गले पर ब्लेड से हमला कर दिया।

 

हमले के बाद अनुष्का की अधिक रक्तस्राव के चलते मौत हो गई। जानकारी में सामने आया है कि वे दोनों एक साथ ट्यूशन पड़ते थे। इसी दौरान दोनों की दोस्ती परवान चढ़ी और शायद प्रेमसंबंधों में तबदील हो गई। बहरहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए उस्मानिया अस्पताल भेज कर आगे की तहक़ीक़ात शुरू कर दी है। वेंकटेश की भी तलाश की जा रही है। खबर लिखे जाने तक वेंकटेश को पकड़ा नहीं जा सका है।

Home / Hyderabad Telangana / उस्मानिया विश्वविद्यालय में 17 वर्षीय छात्रा की हत्या

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो