scriptChhattisgarh Naxal attack: पखांजुर- गढ़चिरौली बॉर्डर पर बड़ा नक्सली हमला, 2 जवान शहीद, 4 गंभीर रूप से घायल | Chhattisgarh Naxal attack: Naxal Attack in Kanker,2 young martyrs | Patrika News
कांकेर

Chhattisgarh Naxal attack: पखांजुर- गढ़चिरौली बॉर्डर पर बड़ा नक्सली हमला, 2 जवान शहीद, 4 गंभीर रूप से घायल

लॉकडाउन के दौरान नक्सली लगातार अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं, रविवार को गढ़चिरौली के कोपरशी होडरी जंगल में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हो गए हैं , 4 जवान गंभीर रूप से घायल हैं।

कांकेरMay 17, 2020 / 05:56 pm

CG Desk

पखांजुर- गढ़चिरौली बॉर्डर पर बड़ा नक्सली हमला, 2 जवान शहीद, 4 गंभीर रूप से घायल

पखांजुर- गढ़चिरौली बॉर्डर पर बड़ा नक्सली हमला, 2 जवान शहीद, 4 गंभीर रूप से घायल

कांकेर। लॉकडाउन के दौरान भी छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है।पखांजुर और गढ़चिरौली बॉर्डर पर बड़ी नक्सली मुठभेड़ की खबर सामने आई है। पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हो गए हैं, साथ ही 4 जवान गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक धुर नक्सल क्षेत्र माने जाने वाले गढ़चिरौली के भारमगढ़ तहसील के कोपरशी होडरी जंगल मे पुलिस के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर अचानक हमला कर दिया। शहीद जवानों में एक सब इंस्पेक्टर धनाजी होनमाणे और आरक्षक किशोर आतरम शहीद हुए हैं। वहीं 4 जवान राजू पुसाली, गोंगलु ओक्सा, दसरू कुरसामी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
Chhattisgarh Naxal attack: पखांजुर- गढ़चिरौली बॉर्डर पर बड़ा नक्सली हमला, 2 जवान शहीद, 4 गंभीर रूप से घायल
मिली सुचना के अनुसार घटना में भारी संख्या में नक्सलियों की मारे जाने की खबर भी सामने आ रही है। बता दें कांकेर-गढ़चिरौली सीमा और आस-पास के इलाके में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूदगी हैं। जो घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। फिलहाल घायल जवानों को लोकेशन से बाहर निकाल लिया गया है और घायल जवानों का इलाज जारी है। लॉकडाउन के दौरान नक्सली लगातार अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। समय-समय पर नक्सल घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। अभी तक किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो