scriptदेर रात घर लौट रहे युवक को चाकू से गोदा | A young man returning home late night stabbed with a knife | Patrika News
इंदौर

देर रात घर लौट रहे युवक को चाकू से गोदा

इंदौर में गुंडाराज : महू नाका चौराहे पर हुई वारदात

इंदौरAug 20, 2019 / 03:26 pm

हुसैन अली

indore

देर रात घर लौट रहे युवक को चाकू से गोदा

इंदौर.एक बार फिर पुलिस की देर रात होने वाली गश्त की पोल खुल गई है। बदमाश रात में आराम से घूम रहे हैं और वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। कल रात को महूनाका चौराहे पर ही बदमाशों ने घर लौट रहे युवक को रोका और उसे चाकू से गोद दिया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए एमवाय अस्पताल लाया गया, फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।
must read : लोकायुक्त छापा : सहायक राजस्व निरीक्षक के घर सुबह 5 बजे पहुंचे अफसर, टीम को देखते ही उड़ी नींद

पुलिस के अनुसार घायल का नाम अभिषेक पिता अजय (20) निवासी लोधा कॉलोनी है। अभिषेक फल बेचता है। कल रात को एक कार्यक्रम में गया था। वहां से घर लौट रहा था। मां को घर पर छोड़कर वह अपनी गाड़ी रखने के लिए पास ही में गया था। वहां से घर लौट रहा था। चौराहे पर सौैरभ और उसके साथ खड़े होकर हंगामा कर रहे थे। अभिषेक वहां से निकला तो उन्होंने उसे भी रोक लिया।
must read : गृहमंत्री का ‘सफेद झूठ’, बोले- हमारी मॉनिटरिंग के कारण इंदौर से पकड़ाया आतंकी, जबकि NIA उठाकर ले गई

उसके साथ में गाली-गलौज शुरू कर दी। अभिषेक ने विरोध किया तो उसके साथ में विवाद शुरू कर दिया। उसे पहले जमकर पीटा और फिर चाकू से हमला कर दिया। उसके पेट और पैर में चाकू से चार से पांच वार किए। हंगामा होता देख आसपास के लोग जमा हो गए। इस पर बदमाश वहां से भाग गए। घायल हालत में अभिषेक को एमवाय अस्पताल लाया गया जहां इलाज चल रहा है। अस्पताल से सूचना पर पुलिस का दल भी पहुंचा। अभिषेक की मां राधाबाई की शिकायत पर सौरभ पिता कांछी निवासी ऋषि पैलेस कॉलोनी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। फिलहाल घायल अभिषेक का इलाज चल रहा है।
must read : अजब-गजब : अनपढ़ व्यक्ति का भी हर दिन 300 कानूनों से पड़ता है पाला

सहेली से बात नहीं कराई तो छात्रा को पीटा

परदेशीपुरा क्षेत्र में छात्रा के साथ बदमाशों ने सड़क पर रोककर मारपीट की। छात्रा की शिकायत पर मयंक, अर्जुन और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपित उस पर दबाव बना रहे हैं कि साथी छात्रा से उनकी बात कराएं। उसने ऐसा करने से मना कर दिया था। कल कॉलेज जाते समय आरोपितों ने उसे रास्ते में रोक लिया। एक बार फिर से सहेली से बात कराने के लिए बोला, लेकिन उसने मना कर दिया। इसी बात को लेकर आरोपितों ने पीट दिया।

Home / Indore / देर रात घर लौट रहे युवक को चाकू से गोदा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो