23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकायुक्त छापा : सहायक राजस्व निरीक्षक के घर सुबह 5 बजे पहुंचे अफसर, टीम को देखते ही उड़ी नींद

- पटेल पीथमपुर नगर परिषद् में ही पदस्थ हैं। लोकायुक्त पुलिस को सामने देख उनके होश उड़ गए। - चार ठिकानों पर एक साथ मारा छापा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Hussain Ali

•

Updated: 20 Aug 2019, 1:40 PM IST

indore

लोकायुक्त छापा : सहायक राजस्व निरीक्षक के घर सुबह 5 बजे पहुंचे अफसर, टीम को देखते ही उड़ी नींद

इंदौर. लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार अलसुबह पीथमपुर में सहायक राजस्व निरीक्षक के घर छापा मारा। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के बाद लोकायुक्त पुलिस ने यह कार्रवाई की। लोकायुक्त पुलिस ने अधिकारी के चार ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की।

must read : गृहमंत्री का ‘सफेद झूठ’, बोले- हमारी मॉनिटरिंग के कारण इंदौर से पकड़ाया आतंकी, जबकि NIA उठाकर ले गई

लोकायुक्त पुलिस सुबह करीब पांच बजे पटेल नगर में रहने वाले सहायक राजस्व निरीक्षक महेश पटेल के घर पहुंची। पटेल पीथमपुर नगर परिषद् में ही पदस्थ हैं। टीम को देखते ही उनकी नींद उड़ गई। पीथमपुर में उनके आवास के अलावा तीन और मकानों का भी पता लोकायुक्त पुलिस को था, यहां भी अलग-अलग टीमों ने छापा मारा।

must read : अजब-गजब : अनपढ़ व्यक्ति का भी हर दिन 300 कानूनों से पड़ता है पाला

सभी स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है। इस दौरान किसी को भी भीतर नहीं जाने दिया जा रहा और न ही कोई बाहर आया। लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई जारी है। अभी उनके घर से मिली नकदी, दस्तावेजों, ज्वेलरी, वाहनों और अन्य सामनों की लिस्ट तैयार कर रही है। अब तक खुलासा नहीं हो पाया है कि कितनी संपत्ति मिली है।

must read : पोस्टमॉर्टम रूम में रातभर नमक में दबाकर रखे तालाब में डूबे भाइयों के शव, उम्मीद थी जिंदा हो जाएंगे

बेहिसाब संपत्ति का अनुमान

पटेल के पास बेहिसाब संपत्ति का अनुमान है। वे लंबे समय से पीथमपुर नगर पालिका में तैनात हैं। यहीं अलग-अलग पदों पर रहे हैं। लोकायुक्त को लंबे समय से उनकी शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद सारी शिकायतों की जांच गोपनीय तरीके से करवाई गई। लोकायुक्त पुलिस को जब पुख्ता तथ्य मिले, तब कार्रवाई की गई।