scriptइस प्रदेश में बढ़ा बर्ड फ्लू का खतरा, सभी चिकन मार्केट बंद | All chicken shops closed for seven days due to bird flu | Patrika News
इंदौर

इस प्रदेश में बढ़ा बर्ड फ्लू का खतरा, सभी चिकन मार्केट बंद

बर्ड फ्लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए बंद किए गए सभी चिकिन मार्केट, मुर्गा मुर्गी व्यवसाय भी पूर्णत: प्रतिबंधित..

इंदौरJan 08, 2021 / 07:03 pm

Shailendra Sharma

lockdown.png

इंदौर. नए साल के साथ ही दस्तक देने वाले बर्ड फ्लू ने पैर पसारने शुरु कर दिए हैं। बर्ड फ्लू का खतरा दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है और सरकारें इस खतरे को लेकर अलर्ट नजर आ रही हैं। मध्यप्रदेश में भी बर्ड फ्लू के खतरे के बाद सरकार ने 10 दिनों तक दक्षिण राज्यों के साथ पोल्ट्री व्यवसाय पर रोक लगा दी है। वहीं अब इंदौर शहर में सात दिनों के लिए पूरे जिले में चिकन व मुर्गा मुर्गी व्यवसाय को प्रतिबंधित कर दिया गया है।

 

7 दिनों के लिए चिकन मार्केट लॉकडाउन
इंदौर जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद कलेक्टर ने सात दिनों के लिए जिलेभर में चिकन और मुर्गा मुर्गी व्यवसाय पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। शासकीय पशु चिकित्सा विभाग इंदौर के उपसंचालक डॉ प्रमोद शर्मा ने बताया कि कलेक्टर के आदेश पर 7 दिन के लिए पूरे इंदौर जिले बन में चिकन और मुर्गा मुर्गी के व्यवसाय को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। डॉ शर्मा ने बताया कि अन्य जिलों से इंदौर में मुर्गा मुर्गियों को लाने को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। बता दें कि इससे पहले गुरुवार को इंदौर शहर में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। यहां मूसाखेड़ी क्षेत्र की दुकानों से मुर्गे मुर्गियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल भेजे गए थे जिनकी रिपोर्ट में 7 मुर्गे मुर्गियों में एवियन इन्फ्लूएंजा की पुष्टि हुई थी। इसके बाद एक किलोमीटर क्षेत्र की मांस की दुकानें ऐहतियातन बंद करा दी गई थीं और इन दुकानों पर मिले मुर्गे मुर्गियां को जब्त करते हुए गड्ढा खोदकर गाड़ दिया गया था। अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई थी।

देखें वीडियो- नर्मदा नदी में पलटी नाव, 8 लोगों का किया गया रेस्क्यू

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7yjysz

Home / Indore / इस प्रदेश में बढ़ा बर्ड फ्लू का खतरा, सभी चिकन मार्केट बंद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो