scriptआचार्य पुष्पदंत सागर महाराज ने कहा, तूफान नहीं पवन बनकर सुगंध फैलाओ | Amrit Ganga Festival start | Patrika News

आचार्य पुष्पदंत सागर महाराज ने कहा, तूफान नहीं पवन बनकर सुगंध फैलाओ

locationइंदौरPublished: May 04, 2016 06:55:00 pm

Submitted by:

Kamal Singh

आचार्य पुष्पदंत सागर महाराज का दस पिच्छिधारी संतों के साथ मंगल प्रवेश, 6 दिवसीय अमृत गंगा महोत्सव शुरु

jain samaj.jpg

jain samaj.jpg

इंदौर। तूफान नहीं पवन बनकर सुगंध फैलाओं। तूफान आता है तो लोग धूल भरी आंधी लेकर आता है और हमें खिड़की बंद करना पड़ती है जबकि पवन या हवा में शीतलता मिलती है और साथ में सुगंध लेकर आती है। समस्याएं सिर्फ सांसरिक है और इंसान की है। पंथ नहीं ज्योति की आस्था करों।

बुधवार को तिलक नगर स्थित श्रीकृष्ण पब्लिक स्कूल में धर्मभावना समिति एवं अखिल भारतीय प्रज्ञश्री संघ द्वारा आयोजित 6 दिवसीय अमृत गंगा महोत्सव में आचार्य पुष्पदंत सागर महाराज ने उक्त विचार रखें। उन्होंने कहा कि समस्याओं के लिए भटकर रहे है वह सिर्फ यात्राओं के माध्यम से ही है। सांसारिक जीवन नहीं आध्यात्म ही मंजिल है। पुलक चेतना मंच ने समाज और संत को संभाल लिया नहीं तो समाज संतो से काफी दूर होगा। आस्था जब करों तो अनेक दिल जलाओ। पंथ की नहीं ज्योति की आस्था की जाना चाहिए।

कथनी अगर करनी बन जाए तो होगा कल्याण

मुनि प्रमुख सागर महाराज ने कहा कि संतों की उपस्थिति ही हमारे जीवन में उपलब्धी लाती है। मंदिर में भगवान और जिनवाणी को पूजा लेकिन एक बार भी हमारे अंदर के परमात्मा को जगाने का प्रयास नहीं किया। संत की कथनी अगर आपकी करनी बन जाए तो कल्याण हो जाएगा।

सुख लाना हो तो गुरु शरण में जाए
मुनि पुज्य सागर महाराज ने कहा कि जीवन में दुख दूर और सुख लाना है तो गुरु की शरण में जाए। जैन धर्म कहता है कि जो व्यक्ति जैसे करेगा वैसा ही फल मिलेगा। जैसी भावना होगी वैसा ही जीवन होगा। संतो की वाणी के माध्यम से भावों को बदल सकते है। व्यक्ति खुद के दुख से नहीं पड़ोसी के सुखी होने से दुखी है।

मंगल अगवानी के साथ शोभायात्रा निकली
सुबह आचार्य पुष्पदंत सागर एवं मुनि प्रमुख सागर महाराज सहित दस पिच्छिधारी संतों का मंगल प्रवेश बंगाली चौराहा से हुआ। धर्मभावना समिति एवं अखिल भारतीय प्रज्ञश्री संघ, पुलक चेतना मंच सहित कई संगठनों ने मंगल अगवानी की। संतो को विशाल शोभायात्रा के माध्यम से गोयल नगर स्थित जिनालय लाया गया। वहां पर अर्चना करने के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंड-बाजे, ढोलक की धुन पर सैकड़ो की संख्या में मंगल कलश लेकर मंगल गीत गाती हुई महिलाएं चल रही थी। जगह-जगह पाद पक्षालन और आरती की गई। यात्रा का समापन तिलक नगर स्थित श्रीकृष्ण पब्लिक स्कूल पर हुआ। वहां पर धर्मसभा आयोजित की गई। शोभायात्रा में विधायक महेंद्र हार्डिया, पार्षद प्रणव मंडल, पूर्व पार्षद आशा होल्लास सोनी, दिगंबर जैन समाज इंदौर अध्यक्ष भरत मोदी, अशोक बडज़ात्या, विमल सोगानी, डॉ. संजय जैन, सुरेंद्र जैन बावकलीवाल, प्रदीप बडज़ात्या सहित अन्य मौजूद रहे।


यहां देखें वीडियो:-

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो