scriptपत्नी पर सरेराह ब्लेड से किया हमला, दोनों हाथों पर कई वार, जान बचाकर भागी | attack with blade on wife by husband in indore | Patrika News
इंदौर

पत्नी पर सरेराह ब्लेड से किया हमला, दोनों हाथों पर कई वार, जान बचाकर भागी

इंडस्ट्री हाउस के पास पति ने की मारपीट

इंदौरFeb 21, 2020 / 04:57 pm

हुसैन अली

पत्नी पर सरेराह ब्लेड से किया हमला, दोनों हाथों पर कई वार, जान बचाकर भागी

पत्नी पर सरेराह ब्लेड से किया हमला, दोनों हाथों पर कई वार, जान बचाकर भागी

इंदौर. आज सुबह इंडस्ट्री हाउस के पास महिला सफाई कर्मचारी पर उसके पति ने ही ब्लेड से हमला कर दिया। उसके साथ में मारपीट भी की। इसमें महिला के हाथों में गंभीर चोट आई है।
पुलिस के अनुसार काजल निवासी न्यू पलासिया को घायल हालत में इलाज के लिए बड़े अस्पताल लाया गया है। काजल को अस्पताल लेकर आई मां रेखा ने बताया कि काजल नगर निगम में सफाई कर्मचारी है। उसका पति रुपयों के लिए अकसर ही उसके साथ में मारपीट किया करता है। आए दिन की इस मारपीट से परेशान होकर वह अपने मायके में रहने आ गई है।
रास्ते में पति मांगने लगा रुपए

आज सुबह वह एक अन्य महिला के साथ अपने काम पर जा रही थी। इंडस्ट्री हाउस के पास पति अजय उसे मिल गया। आरोपित ने उससे रुपए मांगे। जब उसने इनकार किया तो मोबाइल छीनने की कोशिश की। इस पर साथ में चल रही महिला ने मोबाइल ले लिया और उसे वहां से भगा दिया। महिला अपने काम के स्थान पर चली गई थी। काजल को अकेला पाकर आरोपित फिर वापस आया और उसके साथ में मारपीट की। काजल ने विरोध किया तो आरोपित ने उस पर ब्लेड से हमला कर दिया। उसके दोनों हाथों पर ब्लेड से कई वार किए। आसपास के लोग आए तो वहां से भाग गया। सूचना पर वह भी घटनास्थल पर पहुंचे और उसे थाने ले गए। वहां से बड़े अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।
परेशान होकर घर बदला तो महिला का पीछा करते हुए ऑफिस तक पहुंच गया

इधर एक अन्य मामले में महिला ने एक युवक से परेशान होकर अपना घर भी बदला लेकिन फिर भी उसने परेशान करना बंद नहीं किया। महिला पहले जहां रहती थी वहां पास में आरोपी जीवन जैन भी रहता था। जीवन ने परेशान करना शुरू किया तो वहां से घर बदल लिया। महिला जहां नौकरी पर जाती, आरोपी वहां पहुंचकर उसे परेशान करता। वह महिला के पति को भी जान से मारने की धमकी दे चुका है। लसूडिय़ा पुलिस ने आरोपी जीवन जैन के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Home / Indore / पत्नी पर सरेराह ब्लेड से किया हमला, दोनों हाथों पर कई वार, जान बचाकर भागी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो