कार्यशाला के दौरान मंत्री दीपक जोशी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को एक-एक वोट पर ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि एक वोट भी चुनाव परिणाम बदल सकता है। उन्होंने एक किस्सा सुनाते हुए बताया कि एक बार नगर निगम के चुनाव में मेरा एक कार्यकर्ता साथी आनंदनगर व रविशंकरनगर दो जगह का वोटर था। उसने मुझसे पूछा कि वोट कहां डालू तो हमने आनंदनगर के भाजपा प्रत्याशी से पूछा। उन्होंने कहा कि मैं तो जीतने वाला हूं, जुलूस की तैयारी है। हमने रविशंकर नगर में उसका वोट डाला। जब चुनाव परिणाम आया तो आनंदनगर के प्रत्याशी व विरोधी को बराबर वोट मिले और सिक्का उछालकर फैसला हुआ, जिसमें वह हार गए। सिर्फ एक वोट ने उन्हें पांच साल के लिए पार्षद बनने से पलट दिया।