scriptPolitics : मात्र 24 की उम्र में मंडल अध्यक्ष का पद देकर भाजपा ने प्रदेश में बनाया रिकॉर्ड, ये है पूरी सूची | BJP made record by giving the post of Mandal President at age of 24 | Patrika News
इंदौर

Politics : मात्र 24 की उम्र में मंडल अध्यक्ष का पद देकर भाजपा ने प्रदेश में बनाया रिकॉर्ड, ये है पूरी सूची

विधायकों की पसंद का खासा रखा गया ध्यान
लंबी जद्दोजहद के बाद रविवार को की गई थी घोषणा

इंदौरNov 18, 2019 / 06:14 pm

हुसैन अली

Politics : मात्र 24 की उम्र में मंडल अध्यक्ष का पद देकर भाजपा ने प्रदेश में बनाया रिकॉर्ड, ये है पूरी सूची

Politics : मात्र 24 की उम्र में मंडल अध्यक्ष का पद देकर भाजपा ने प्रदेश में बनाया रिकॉर्ड, ये है पूरी सूची

इंदौर. लंबी जद्दोजहद बाद भाजपा मंडल अध्यक्षों की रविवार को घोषणा कर दी गई। नियुक्ति में विधायकों की एकतरफा चली, वहीं इंदौर भाजपा ने सबसे कम उम्र अध्यक्ष बनाकर प्रदेश में रिकॉर्ड कायम किया है। 24 वर्ष के अमित रघुवंशी को अध्यक्ष बनाया गया है।
35 वर्ष से कम उम्र अध्यक्ष फार्मूला लागू होने के बाद हुई नियुक्ति को लेकर जहां सवाल खड़े हो रहे हैं कि नए-नवेले युवा मंडल अध्यक्ष वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को कैसे जोडक़र रख पाएंगे, वहीं नगर भाजपा ने प्रदेश में अलग ही रिकॉर्ड बनाया है। विधानसभा-5 के वीर सावरकर मंडल में अमित रघुवंशी को अध्यक्ष बनाया है, जिनकी उम्र २४ वर्ष है। वह भाजयुमो में कोषाध्यक्ष भी हैं।
Politics : मात्र 24 की उम्र में मंडल अध्यक्ष का पद देकर भाजपा ने प्रदेश में बनाया रिकॉर्ड, ये है पूरी सूची
विधायकों की पसंद का रखा ख्याल

इधर, मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति में संगठन के साथ-साथ वर्तमान और पूर्व विधायकों की पसंद का भी ध्यान रखा गया है। इसके चलते एक नंबर में पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चली, क्योंकि विधानसभा में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर विरोधियों ने मोर्चा खोल दिया था। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यालय दीनदयाल भवन भी विरोध दर्ज कराने पहुंचे थे, लेकिन बूथों के अध्यक्षों की रायशुमारी में जो परिणाम सामने आए, उसके हिसाब से सुदर्शन की पसंद से नियुक्ति हो गई। दो नंबर मंडल अध्यक्षों के नाम रमेश मेंदोला ने घोषणा होने के पहले ही निर्वाचन अधिकारियों को सौंप दिए थे। तीन नंबर में आकाश विजयवर्गीय की पसंद के अध्यक्ष बने हैं। पांच नंबर में जहां विधायक महेंद्र हार्डिया और राऊ विधानसभा में पूर्व आईडीए अध्यक्ष मधु वर्मा व पूर्व विधायक जीतू जिराती की एकतरफा चली, वहीं इनकी पसंद से ही अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
ंमहापौर को मिली अच्छी-खासी तवज्जो

क्षेत्र-4 के हेमू कालानी मंडल में सिंधी समाज से सचिन जैसवानी को अध्यक्ष बनाया है, जो मालिनी गौड़ की पसंद है। इसके साथ ही लंबे समय से उनसे जुड़े और सक्रिय रहने वाले रूपेश राठौर को भी इसका फायदा मिला और वे महाराणा प्रताप मंडल के अध्यक्ष बने। चार नंबर के मंडल अध्यक्षों ने आज सुबह 9 बजे महूनाका चौराहा पर लगी स्व. लक्ष्मणसिंह गौड़ की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।
Politics : मात्र 24 की उम्र में मंडल अध्यक्ष का पद देकर भाजपा ने प्रदेश में बनाया रिकॉर्ड, ये है पूरी सूची

ये बने मंडल अध्यक्ष

विधानसभा-एक

विधानसभा-दो

विधानसभा-तीन

विधानसभा-चार

विधानसभा-पांच

विधानसभा- राऊ

विधानसभा-सांवेर

Home / Indore / Politics : मात्र 24 की उम्र में मंडल अध्यक्ष का पद देकर भाजपा ने प्रदेश में बनाया रिकॉर्ड, ये है पूरी सूची

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो