scriptमंत्री तुलसी सिलावट की सामग्री बांटने पर पूर्व नगर अध्यक्ष कांग्रेस से निष्कासित | Congress expelled former city president of Sanwer | Patrika News
इंदौर

मंत्री तुलसी सिलावट की सामग्री बांटने पर पूर्व नगर अध्यक्ष कांग्रेस से निष्कासित

जिला अध्यक्ष के कहने पर संगठन ने की खास समर्थक पर कार्रवाई

इंदौरApr 30, 2020 / 10:53 am

Uttam Rathore

मंत्री तुलसी सिलावट की सामग्री बांटने पर पूर्व नगर अध्यक्ष कांग्रेस से निष्कासित

मंत्री तुलसी सिलावट की सामग्री बांटने पर पूर्व नगर अध्यक्ष कांग्रेस से निष्कासित

इंदौर. सांवेर में मंत्री तुलसी सिलावट जरूरतमंद लोगों को राशन बांटने के साथ कोरोना से बचने के लिए मास्क बांटने का काम कर रहे हैं। इसमें उनका साथ कांग्रेस के कुछ नेता भी दे रहे हैं, जबकि सिलावट पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। सिलावट की सामग्री बांटने पर पूर्व नगर अध्यक्ष को कांग्रेस ने निष्कासित कर दिया है।
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले सांवेर के पूर्व विधायक तुलसी सिलावट के समर्थकों को पार्टी बाहर का रास्ता दिखा रही है। पिछले दिनों जहां सांवेर ब्लॉक अध्यक्ष भारत सिंह चौहान को 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया, क्योंकि सिलावट के मंत्री बनने पर ये भोपाल स्थित उनके बंगले पर मौजूद थे। उनके हर कार्य में साथ दे रहे थे। अब सांवेर के पूर्व नगर अध्यक्ष दिलीप चौधरी को पार्टी से बाहर कर 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है। वे कोरोना से बचने के लिए मास्क और अन्य सामग्री बांटने के काम में साथ दे रहे थे। इसकी जानकारी जब जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव को लगी तो उन्होंने संगठन को अवगत करवाया। इस पर संगठन पदाधिकारी सीपी शेखर ने प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया के निर्देश पर तुलसी समर्थक सांवेर के पूर्व नगर अध्यक्ष चौधरी को निष्कासित कर दिया, जो कि सांवेर ब्लॉक अध्यक्ष भी रह चुके हैं। चौधरी की पत्नी कांग्रेस से सांवेर नगर पंचायत अध्यक्ष हैं।
मालूम हो कि सिलावट भले पार्टी छोड़कर भाजपा में चले गए, लेकिन उनके कई समर्थक अब भी जिला कांग्रेस कमेटी में पदाधिकारी हैं। इन पर अब पूरी तरह नजर रखी जा रही है ताकि मालूम पड़ सके कि ये पार्टी के साथ है या नहीं। कांग्रेस में रहकर आने वाले उपचुनाव में सिलावट की मदद करने वाले कांग्रेसियों व पदाधिकारियों को जिला कांग्रेस अध्यक्ष यादव पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने में लगे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो