8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवराजसिंह को पीएम बनाने एमपी में जबर्दस्त प्रदर्शन, सड़क पर उतरे लोग

Congress protest in Indore to make Shivraj Singh the Prime Minister Shankar Lalwani the Home Minister लोगों ने शिवराजसिंह चौहान को प्रधानमंत्री बनाने और इंदौर के सांसद शंकर लालवानी को गृहमंत्री बनाने के लिए सड़क पर नारेबाजी की।

2 min read
Google source verification
Congress protest in Indore to make Shivraj Singh the Prime Minister Shankar Lalwani the Home Minister

Congress protest in Indore to make Shivraj Singh the Prime Minister Shankar Lalwani the Home Minister

Congress protest in Indore to make Shivraj Singh the Prime Minister Shankar Lalwani the Home Minister जब देशभर की नजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बननेवाली नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर टिकी है तब एमपी में अलग ही पॉलिटिकल ड्रामा चल रहा है। यहां लोग राज्य के पूर्व सीएम शिवराजसिंह चौहान को प्रधानमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए बाकायदा सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को इंदौर में यह नजारा देखा गया। यहां लोगों ने शिवराजसिंह चौहान को प्रधानमंत्री बनाने और इंदौर के सांसद शंकर लालवानी को गृहमंत्री बनाने के लिए सड़क पर नारेबाजी की।

शिवराजसिंह चौहान को प्रधानमंत्री बनाने की मांग कर रहे ये लोग एकबारगी भाजपा के कार्यकर्ता नजर आए लेकिन बाद में हकीकत सामने आई। पता लगा कि शिवराजसिंह चौहान को प्रधानमंत्री बनाने के लिए नारेबाजी कर रहे ये लोग दरअसल कांग्रेसी हैं जोकि बीजेपी का गमछा डालकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : चुनाव खत्म होते ही एमपी सरकार का बड़ा फैसला, लाड़ली बहना योजना में होगा बदलाव

यह भी पढ़ें : युवा बेटे को कंधा देते हुए बिलख उठे कलेक्टर, जबलपुर में भाई ने दी मुखाग्नि

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डमी बीजेपी कार्यकर्ता बनकर शिवराज सिंह चौहान को प्रधानमंत्री बनाने और इंदौर सांसद शंकर लालवानी को गृहमंत्री बनाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी कांग्रेसी गलियों में बीजेपी के केंद्रीय वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

यह भी पढ़ें : Shivraj Singh Chauhan: शिवराजसिंह चौहान को बनाएं एनडीए का पीएम! दिग्गज नेता के ट्वीट ने मचाई हलचल

इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में यह प्रदर्शन किया गया। कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बीजेपी के अंदर अब प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के खिलाफ आवाजें उठने लगी हैं लेकिन डर के कारण कोई खुलकर विरोध नहीं कर पा रहा है। बीजेपी कार्यकर्ताओं की भावनाओं को हम व्यक्त कर रहे हैं। इसके लिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शिवराज सिंह चौहान को प्रधानमंत्री और इंदौर के सांसद शंकर लालवानी को गृहमंत्री बनाने के लिए आवाज उठाई है।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस का बड़ा फैसला, एमपी की कार्यकारिणी भंग, पीसीसी चीफ और नेता प्रतिपक्ष को बुलाया दिल्ली

यह भी पढ़ें : Digvijay Singh tweet: राजनीति छोड़ेंगे दिग्विजय सिंह! एमपी के 77 साल के दिग्गज नेता ने किया ट्वीट, मचाई खलबली

शहर कांग्रेस कमेटी और मध्य प्रदेश राजीव विकास केंद्र ने बीजेपी कार्यालय के सामने शिवराजसिंह चौहान का मुखौटा लगाकर प्रदर्शन किया। कांग्रे​सियों ने कहा कि शिवराजसिंह 18 साल तक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और कई बार सांसद रहे। वे हर लिहाज से पीएम पद के लिए परफेक्ट हैं।