scriptकांग्रेस के दिग्गज नेता का निधन, प्रदेश में शोक की लहर | congress senior leader Chandra Prabhash joshi passed away | Patrika News
इंदौर

कांग्रेस के दिग्गज नेता का निधन, प्रदेश में शोक की लहर

मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

इंदौरMar 15, 2024 / 09:16 pm

Shailendra Sharma

congress_leader_passed_away.jpg
Congress senior leader passed away मध्यप्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता व प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री चंद्र प्रभाष (सीपी) शेखर का निधन हो गया है। चंद्र प्रभाष (सीपी) शेखर काफी लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज इंदौर के चोइथराम हॉस्पिटल में चल रहा था। शुक्रवार को अस्पताल में ही उन्होंने आखिरी सांस ली। वो मध्यप्रदेश कांग्रेस के सीनियर नेता थे जो कई बार मंत्री पद की कमान संभाल चुके थे। उन्होंने श्यामाचरण शुक्ला, अर्जुन सिंह और दिग्विजय सिंह के साथ लंबे समय काम किया। इसके साथ गृह मंत्री और उद्योग मंत्री जैसे कई पद संभाले। ब्राह्मण नेता होने के बाद भी वह कांग्रेस में दलितों की प्रमुख आवाज बने। कमलनाथ सरकार में भी वह लगातार सक्रिय रहे। चंद्र प्रभाष (सीपी) जोशी के निधन से प्रदेश के राजनीतिक जगत में शोक का माहौल है।
congress_leader_cp_joshi.jpg

पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता चंद्र प्रभाष (सीपी) जोशी के निधन पर प्रदेश कांग्रेस की ओर से एक्स (ट्विटर) पर शोक जताया गया है। एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा गया है- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व संगठन प्रभारी चंद्र प्रभाष शेखर जी के निधन की दुखद खबर है। कांग्रेस परिवार दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता है। “भावपूर्ण श्रद्धांजली”
https://twitter.com/INCMP/status/1768635349209862416?ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Indore / कांग्रेस के दिग्गज नेता का निधन, प्रदेश में शोक की लहर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो