scriptCorona Update : 24 घंटे में सामने आए 441 नए पॉजिटिव, अब तक 621 की मौत | coronavirus latest update 9 october indore 441 positive found | Patrika News

Corona Update : 24 घंटे में सामने आए 441 नए पॉजिटिव, अब तक 621 की मौत

locationइंदौरPublished: Oct 10, 2020 03:48:54 pm

Submitted by:

Faiz

इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान शुक्रवार रात तक कोरोना के रिकॉर्ड 441 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इसके बाद अब जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 28199 हो गई है। यहां अब तक 621 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 23428 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 4150 केस एक्टिव हैं।

Corona Update

Corona Update : 24 घंटे में सामने आए 441 नए पॉजिटिव, अब तक 621 की मौत

इंदौर/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर तेजी आने लगी है। सूबे में कई जिले ऐसे हैं, जहां हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। प्रदेशभर में सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर के हैं। शुक्रवार रात को सामने आई कोरोना रिपोर्ट के मुताबिक, शहर में 441 नए मामले सामने आए हैं। इंदौर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 28199 हो चुकी है। जबकि, शहर में अब भी 4150 केसेज एक्टिव हैं। वहीं, कोरोना का शिकार होकर शहर में अब तक 621 लोग अपनी जान गवा चुके हैं, तो वहीं 23428 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- उपचुनाव का रण : विधानसभा चुनाव से उपचुनाव तक इस सीट पर सिर्फ पार्टी बदली चेहरे वही


उज्जैन में 13 पॉजिटिव

उज्जैन जिले में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 3134 हो गई है। जबकि, 97 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 2840 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 197 केस एक्टिव हैं। इनमें से 433 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

 

पढ़ें ये खास खबर- उपचुनाव का रण : कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए ये स्टार प्रचारक लगाएंगे ऐड़ी चोटी का ज़ोर


धार में 9 पॉजिटिव

धार में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 2437 हो गई है। जबकि, 33 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 2236 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 168 केस एक्टिव हैं। इनमें से 166 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

 

पढ़ें ये खास खबर- उपचुनाव का रण : उमा भारती को टक्कर देने कांग्रेस ने साध्वी राम सिया भारती को चुनावी दंगल में उतारा


रतलाम में 19 पॉजिटिव केस

जिले के शासकीय मेडिकल कॉलेज से रात तक 19 और रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इनमें 10 रतलाम और 9 जावरा के केस हैं। जिले में अब तक कुल 2168 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से स्वस्थ हो चुके 1931 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। 45 पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में 192 एक्टिव केस बचे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो