scriptमॉक टीम आज से करेगी औचक निरीक्षण, सप्ताह भर चलेगा निरीक्षण | Davv Mock team will conduct surprise inspection from today | Patrika News
इंदौर

मॉक टीम आज से करेगी औचक निरीक्षण, सप्ताह भर चलेगा निरीक्षण

टीम के साथ कुलपति भी होंगी, नवंबर में नैक के निरीक्षण को लेकर तैयारियों की वस्तुस्थिति जांचेंगे
 

इंदौरOct 09, 2019 / 07:39 pm

हुसैन अली

मॉक टीम आज से करेगी औचक निरीक्षण, सप्ताह भर चलेगा निरीक्षण

मॉक टीम आज से करेगी औचक निरीक्षण, सप्ताह भर चलेगा निरीक्षण

इंदौर. गुरुवार से कुलपति ने एक-एक विभाग का निरीक्षण करने के लिए मॉक टीम तैयार की है। टीम औचक निरीक्षण कर विभागों के कार्यों की जानकारी लेकर कुलपति को रिपोर्ट सौंपेंगी। एक सप्ताह तक औचक निरीक्षण का काम चलेगा। किसी तरह की खामी होने पर नैक दल के निरीक्षण के पहले सुधार किया जा सकेगा।
must read : कॉलेज के पास नशे की गोलियां बेचने खड़ा था युवक, नारकोटिक्स ने धरदबोचा

नवंबर के अंतिम सप्ताह में नैक के निरीक्षण को लेकर देवी अहिल्या विवि ने वैसे तो पूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। नैक की टीम के आने से पहले विवि द्वारा बनाई गई मॉक टीम विभिन्न विभागों में गुरुवार से तैयारियों का जायजा लेगी। टीम में वरिष्ठ प्रोफेसर रखे गए हैं। फिलहाल उनके नाम घोषित नहीं किए गए हैं। संभवत: उनके साथ कुलपति डॉ. रेणु जैन भी रहेंगी। निरीक्षण के दौरान विभागाध्यक्ष व शिक्षक के साथ ही छात्रों से भी चर्चा की जाएगी। उनका फीडबेक भी दर्ज होगा।
must read : दशहरे पर जिन्हें पहनाना थे नए कपड़े वो कफन में हुए विदा, मां की चीत्कार से फट गया कलेजा

ए प्लस को लेकर की तैयारी

डीएवीवी ने इस बार नैक से ए प्लस ग्रेड लेने के हिसाब से तैयारी की है। नैक के सभी मापदंडों के आधार पर ही तैयारी की जा रही है। सभी विभागाध्यक्षों को इस संबंध में निर्देशित किया है। मॉक टीम के बाद सुधार कार्य होने के बाद फिर से एक बार डीएवीवी की टीम निरीक्षण करेंगी।
must read : आइआइएम डायरेक्टर ने किया ट्वीट, मेरे ड्राइवर ने नौ महीने में एक बार भी नहीं बजाया हॉर्न

30 अक्टूबर तक चलेगा निरीक्षण

मॉक टीम गुरुवार से दोपहर 2 से 5 बजे के बीच विभिन्न विभागों की निरीक्षण करेगी। इसके लिए स्थानीय स्तर पर टीम की घोषणा भी कर दी गई है। 30 अक्टूबर तक निरीक्षण चलेगा। उसके बाद एक मॉक टीम अन्य विश्वविद्यालय के सदस्यों से बनाई जाएगी। गुरुवार को स्कूल ऑफ मैथेमेटिक्स, स्कूल ऑफ फिजिक्स, स्कूल ऑफ सेटटिक्स में निरीक्षण होगा।
मॅाक टीम के ये होंगे सदस्य

डॉ. आशुतोष मिश्रा, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. बीके त्रिपाठी, डॉ. प्रतोश बंसल, डॉ. एके सिंह

Home / Indore / मॉक टीम आज से करेगी औचक निरीक्षण, सप्ताह भर चलेगा निरीक्षण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो