scriptचार स्थानों पर छेड़छाड़ की घटना, केस दर्ज | eve teasing | Patrika News
इंदौर

चार स्थानों पर छेड़छाड़ की घटना, केस दर्ज

दो जगह किशोरी के साथ हरकत, विरोध करने पर मारपीट भी

इंदौरMay 19, 2019 / 01:10 pm

प्रमोद मिश्रा


इंदौर. शहर में अलग-अलग स्थानों पर छेड़छाड़ से संबंधित चार मामले सामने आए है। दो जगह किशोरी के साथ हरकत हुई, द्वारकापुरी में किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी, उसकी मां व अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस सभी में केस दर्ज कर जांच कर रही है।
स्कीम न. 78 में रहने वाली महिला के साथ हन्नू राव ने हरकत की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने महिला को रास्ते में रोका और उसके साथ हरकत की। महिला ने जब विरोध किया तो उसके साथ गाली गलौच कर आरोपी भाग गया। लसूडिय़ा पुलिस कार्रवाई कर रही है। दूसरा मामला आजादनगर के विराट नगर का है, नाबालिग के साथ आरोपी संदीप ने छेड़छाड़ की जिसमें पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है। इसी तरह रावजीबाजार पुलिस ने आलापुरा में रहने वाले इरफान के खिलाफ महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। द्वारकापुरी के प्रजापत नगर में नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी तरुण किशोरी के साथ कई दिनों से छेड़छाड़ कर रहा था। कई किशोरी ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी के साथ उसकी मां, विशाल, यशवंत व सचिन ने किशोरी को घेरकर उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है।

Home / Indore / चार स्थानों पर छेड़छाड़ की घटना, केस दर्ज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो