script‘बेजोड़ इंसान थे बाबूलाल गौर, प्रदेश की जनता की भलाई उनके लिए थी सर्वोपरि’ | ex chief minister babulal gaur dead in hospital | Patrika News
इंदौर

‘बेजोड़ इंसान थे बाबूलाल गौर, प्रदेश की जनता की भलाई उनके लिए थी सर्वोपरि’

पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर भाजपा-कांग्रेस के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

इंदौरAug 21, 2019 / 03:01 pm

हुसैन अली

'बेजोड़ इंसान थे बाबूलाल गौर, प्रदेश की जनता की भलाई उनके लिए थी सर्वोपरि'

‘बेजोड़ इंसान थे बाबूलाल गौर, प्रदेश की जनता की भलाई उनके लिए थी सर्वोपरि’

इंदौर. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर (89) का लंबी बीमारी के बाद बुधवार सुबह निधन हो गया। वे भाजपा के कद्दावर नेताओं में शुमार थे। गौर ने 2004 में उमा भारती के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद प्रदेश की कमान संभाली थी। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उनके निधन पर पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसी सिलावट सहित अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।
– पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने ट्वीट करते हुए कहा कि मेरी बाबूलाल गौर जी को हार्दिक श्रद्धांजलि। उनकी जीवन यात्रा एक स्वयंसेवक, एक कार्यकर्ता जैसी रही। मजदूरों श्रमिकों के लिए उनके कार्यों का सम्मान है।
https://twitter.com/S_MahajanLS/status/1164031045836136449?ref_src=twsrc%5Etfw
– भाजपा महासचिव कैलाश वियजयवर्गीय ने ट्वीट करते हुए कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर जी के निधन के समाचार ने द्रवित कर दिया। वे सिर्फ नेता नहीं, भाजपा की राजनीतिक सोच वाले मार्गदर्शक भी थे। उनके साथ पार्टी के एक युग का अवसान हो गया।
https://twitter.com/KailashOnline/status/1164001293528178688?ref_src=twsrc%5Etfw
– स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि बाबूलालजी ऐसे नेता थे जो कांग्रेस-भाजपा किसी को नहीं मानते थे। वे बेजोड़ इंसान थे। प्रदेश की जनता की भलाई किसमें है यह उनके लिए सर्वाेपरि था।
– सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि यह बहुत दुखद समाचार है। वे मप्र के ऐसे नेता थे, जिन्होंने विस में प्रदेश का सबसे ज्यादा नेतृत्व किया।

– नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि हमारे मार्गदर्शक भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल गौर अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने प्रदेश में संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।
https://twitter.com/NandKumarSinghC/status/1164011866378518528?ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Indore / ‘बेजोड़ इंसान थे बाबूलाल गौर, प्रदेश की जनता की भलाई उनके लिए थी सर्वोपरि’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो