scriptइस राशि के लोग गणपति बप्पा का करें पूजन, मनचाही इच्छा होगी पूरी | Ganapati Bappa's people worship this zodiac, the will will be fulfille | Patrika News
इंदौर

इस राशि के लोग गणपति बप्पा का करें पूजन, मनचाही इच्छा होगी पूरी

आज का राशिफल

इंदौरMay 14, 2019 / 04:41 pm

रीना शर्मा

indore

इस राशि के लोग गणपति बप्पा का करें पूजन, मनचाही इच्छा होगी पूरी

मेष

दिन की शुरूआत शुभ संकल्पों से होगी। नए कारोबार में लाभ की संभावना कम है। माता पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। करियर में निराश न हों, समय बदलेगा।

वृष

आपके काम करने के तरीकों में सुधार की जरूरत है। आज धनागमन सहज होगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। गणेश जी का करें पूजन।
मिथुन

कार्यस्थल पर स्थिति आपके पक्ष में बनेगी। परिवार में बुजुर्गों को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। घर पर शांति बनाए रखें। वाणी पर संयम रखें।
कर्क

अपने पराए में फर्क समझें। दिनचर्या नियंत्रित रखें। बोलने से पहले विचार करें। किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। दूसरों के निजी मामलों में बोलना बन्द करें।

सिंह
कम बोलें, अच्छा बोलें। शत्रु भी प्रशंसा करेंगे। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या

सोच के परे कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा। अपने से बड़ो का आदर करें।
तुला

नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। धोखा होने की आशंका है। पुराने रोग उभरने की संभावना है।

वृश्चिक

दिन चिंताजनक व्यतीत हो रहे हैं। मानसिक पीड़ा हावी रहेगी। इष्ट बल मजबूत रखें। आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। संतान के स्वास्थ में सुधार होगा।
धनु

दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ के योग हैं जो शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग हैं। उदर से संबंधित रोग से ग्रसित रह
सकते हैं।
मकर

समय के साथ अपने आचार-विचार में बदलाव करना पड़ेगा। सुख-शांति चाहते हो तो स्वयं के व्यवहार को बदलना पड़ेगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।

कुंभ

अपने आप पर विश्वास रखो। दूसरों के भरोसे न रहें। आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है। सजग रहें, सतर्क रहें। स्वास्थ्य ठीक होगा। व्यय बढ़ेंगे। धार्मिक यात्रा होगी।
मीन

अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यक है।

Home / Indore / इस राशि के लोग गणपति बप्पा का करें पूजन, मनचाही इच्छा होगी पूरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो