scriptजलभराव की समस्या पर कांग्रेस विधायक और भाजपा की पूर्व पार्षद में तू-तू मैं-मैं, देखें वीडियो | heated argument between former BJP councilor and Congress MLA | Patrika News
इंदौर

जलभराव की समस्या पर कांग्रेस विधायक और भाजपा की पूर्व पार्षद में तू-तू मैं-मैं, देखें वीडियो

जलभराव की समस्या पर कॉलोनी में पहुंचे कांग्रेस विधायक से भाजपा नेत्री ने हाथ जोड़कर लौटने के लिए कहा…जमकर हुई तू-तू मैं-मैं…

इंदौरSep 17, 2021 / 06:52 pm

Shailendra Sharma

indore.png

इंदौर. इंदौर की विधानसभा नंबर-1 के पलहर नगर स्थित ओम विहार कॉलोनी में जनता की समस्या को लेकर सियासत की तस्वीर सामने आई। कॉलोनी में जलभराव की समस्या को लेकर कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला और भाजपा की पूर्व स्थानीय पार्षद के बीच शुक्रवार को जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। कांग्रेस विधायक और भाजपा नेत्री के बीच हुई तीखी नोंक झोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ता भी एक दूसरे की हूटिंग करते हुए साफ साफ सुनाई दे रहे हैं। काफी देर तक हुए हंगामे के बाद नगर निगम के अधिकारियों को बुलाकर कॉलोनी में हो रहे जलभराव की समस्या को दूर किया गया।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x848vce

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ओम विहार कॉलोनी के लोग जलभराव की समस्या से परेशान थे। इस बात की शिकायत जब स्थानीय कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला को मिली तो वो कॉलोनी का निरीक्षण करने पहुंचे। इसी दौरान वार्ड की पूर्व पार्षद नीता शर्मा भी कॉलोनी में पहुंची थी जो विधायक को देखकर इस कदर नाराज हो गईं कि उनसे भिड़ गईं। भाजपा की पूर्व पार्षद नीता शर्मा ने हाथ जोड़कर विधायक संजय शुक्ला से कॉलोनी से चले जाने के लिए कहा। जिस पर विधायक संजय शुक्ला ने कहा कि ये उनकी विधानसभा है और क्षेत्र की जनता की समस्या को दूर करना ही उनका काम है तो दोनों के बीच तीखी नोंकझोंक होने लगी। एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए दोनों नेता एक दूसरे पर बरस पड़े। बहस होते देख दोनों ही पार्टी के नेता एक दूसरे की हूटिंग भी करने लगे।

 

ये भी पढ़ें- मौत के बाद भी भ्रष्टाचार की मार, अंतिम संस्कार के लिए भी करना पड़ा 24 घंटे इंतजार

 

तीखी नोंकझोंक के बाद दूर हुई समस्या
नेताओं के बीच हुई तीखी नोंक झोंक के बाद जनता की समस्या की बारी आई और जलभराव की समस्या पर ध्यान पहुंचा। कॉलोनीवासियों ने बताया कि कॉलोनाइजर ने सड़क ऊंची कर गेट का निर्माण कर दिया है। जिससे कॉलोनी के अंदर जल भराव की समस्या आ रही है। बाद में नगर निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया और कॉलोनी में बनाए गए गेट को तोड़ा गया तब कहीं जाकर कॉलोनी में भरा पानी निकला और लोगों की समस्या का समाधान हुआ।

देखें वीडियो-

https://www.dailymotion.com/embed/video/x848vce

Home / Indore / जलभराव की समस्या पर कांग्रेस विधायक और भाजपा की पूर्व पार्षद में तू-तू मैं-मैं, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो