ये भी पढ़ें: लाड़ली बहना योजना से बाहर हुई 8 हजार महिलाएं, आधार कार्ड में थी गलती इस बारे में ट्रैफिक मैनेजमेंट डीसीपी अरविंद तिवारी ने बताया कि शहर में करीब 715 ट्रैफिक कर्मी हैं। प्रतिदिन एक या दो लोग छुट्टी पर रहेंगे। इसके लिए डेटा इकट्ठा किया जा रहा है। यह योजना जल्द ही शुरू होगी। छुट्टी मिलने से कर्मचारी अपने परिवार के साथ सालगिरह मना सकेंगे।
जारी हो चुके हैं आदेश
एमपी के सरकारी कर्मचारियों के लिए पहले भी अच्छी खबर आ चुकी है। जन्मदिन की छुट्टी के आदेश जारी हो चुके हैं। इंदौर के दो ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को जन्मदिवस पर छुट्टी देकर इसकी शुरुआत भी कर दी गई है। अब प्रदेश में सरकारी अमले को उनके जन्मदिन पर अवकाश मिलेगा। अब प्रदेश के ट्रैफिक विभाग ने जन्मदिन के अवकाश की पहल की है।