रेलवे सुविधाओं के मामले में इंदौर आज भी पिछड़ा हुआ है, जिसकी मुख्य वजह उसका डेड एंड होना है। खंडवा और दाहोद की ओर नया ट्रैक तैयार हो रहा है, जिसके बनने से इंदौर बड़े जंक्शन के रूप में तैयार होगा। इस बजट से काफी उम्मीदें थीं, जो पूरी होती नजर आ रही हैं। सरकार ने 2600 करोड़ से अधिक का प्रावधान इंदौर और उससे जुड़े क्षेत्र की परियोजनाओं के लिए किया है, जिससे विकास व विस्तार के नए द्वार खुलेंगे।