मामला शहर के रांझी थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले बड़े पत्थर की है, जहां एक लड़की शराब के नशे में धुत होकर दुकानों पर हंगामा करने लगी। काफी देर महिला को हंगामा करते देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। महिला के फूहड़ता भरे डांस को देखकर व्यापारी जहां परेशान होते रहे तो वहीं कुछ लोग महिला के डांस और तमाशे के वीडियो बनाते दिखे।