घरवालों की निकली चीख-पुकार
पिंकी के जहर पीने की जानकारी लगते ही उसके मायकेवालों के होश उड़ गए हैं। घटना की जानकारी लगते ही उसके घर वाले उसे आनन-फानन अस्पताल ले आए। पिंकी को कुछ देर के बाद होश आया। जिसके बाद उसने मदद लेकर वीडियो बना लिया। इसके बाद वह धीरे-धीरे बेसुध हो गई। डॉक्टरों के द्वारा उसका इलाज शुरू किया गया, लेकिन उसकी जान बचाने में डॉक्टर नाकाम रहे। इसी बीच किसी रिश्तेदार ने पुलिस को भी सूचना दे दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घरवालों के पिंकी का वीडियो सौंप दिया गया है।
महिला ने वीडियो में बताई आपबीती
महिला का परिजनों ने एक वीडियो बनाया है जिसमें वह कह रही है कि मैं अपने पति की वजह से मर रही हूं बस, ये सबसे बड़ा कारण है। मेरे पति ने मेरे साथ मारपीट की, गाली-गलौज की। पति ने बोला जो करना है कर लो, तो मैंने कर लिया। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। सिर्फ दोषी पति है।