scriptइंदौर नगर निगम के 85 वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया पूरी, देखें किसे क्या मिला | Indore Municipal Corporation Elections ward reservation list | Patrika News
इंदौर

इंदौर नगर निगम के 85 वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया पूरी, देखें किसे क्या मिला

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद 85 वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया पूरी….।

इंदौरJul 31, 2020 / 07:39 pm

Manish Gite

indore.jpg

Indore Municipal Corporation Elections

 

इंदौर। नगर निगम चुनाव को लेकर शुक्रवार को शहर में उठापटक का दौर रहा। 85 वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया (ward reservation) पूरी हो गई। इनमें से 42 महिला पार्षदों को आरक्षण मिला, वहीं अनुसूचित जाति के लिए 3, अनुसूचित जाति के लिए 13 और ओबीसी को 21 वार्ड मिले।

 

 

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से दिए गए निर्देश के बाद शुक्रवार को खंडवा रोड स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के तक्षशिला सभागार में वार्डों के आरक्षण का कार्य संपन्न हुआ। इसमें नगर निगम के सभी 85 वार्डों के आरक्षण (reservation) की प्रक्रिया पूरी हो गई। हालांकि वार्ड परिसीमन को पहले की ही तरह रखा गया है।

indore1.jpg

 

 

विधानसभा नंबर-1 में ज्यादा उठापटक :-:

नगर निगम के 85 वार्डों में से अनुसूचित जनजाति वर्ग की तीन सीट, अनुसूचित जाति को 13 और ओबोसी की 21 सीटों के अलावा बची हुई सामान्य सीटों पर आरक्षण हुआ। आरक्षण में सबसे ज्यादा असर कहीं देखने को मिला तो वह विधानसभा-1 रही। यहां के दस वार्ड पिछड़ा वर्ग को मिले। कुल मिलाकर क्षेत्र के 17 वार्डों में से 12 आरक्षित हो गए, वहीं विधानसभा-4 में एक भी सीट पिछड़ा वर्ग पुरुष के लिए आरक्षित नहीं हुई। आरक्षण की प्रक्रिया ठीक 11 बजे विश्वविद्यालय के तक्षशिला परिसर में हुई। मौके पर विधायक और पूर्व पार्षद मौजूद थे।

 

कांग्रेस का विरोध काम नहीं आया :-:

कार्यक्रम की शुरुआत में कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने कोविड नियमों को ध्यान में रखने की बात उठाई और उन्होंने कार्यक्रम को न किए जाने की हिदायत अधिकारियों को दी थी। कांग्रेस के विरोध के बावजूद आखिरकार वार्ड आरक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया। वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया में इंदौर के 85 वार्डों में 4 वर्गों में बांटा गया और उसके बाद आरक्षण करते हुए वार्ड अलग-अलग किए गए, वहीं बचे हुए सभी वार्ड अनारक्षित श्रेणी में रहे।

 

इंदौर नगर पालिक निगम वार्ड आरक्षण 2020

01 – पुरुष
02 – पिछड़ा पुरुष
03 – पिछड़ा महिला
04 – सामान्य महिला
05 – सामान्य महिला
06 – पिछड़ा महिला
07 – पिछड़ा महिला
08 – पिछड़ा महिला
09 – पिछड़ा पुरुष
10 – सामान्य पुरुष
11 – पिछड़ा पुरुष
12 – पिछड़ा महिला
13 – सामान्य पुरूष
14 – पिछड़ा पुरुष
15 – सामान्य महिला
16 – पिछड़ा महिला
17 – पिछड़ा पुरुष
18 – अनुसूचित
19 – सामान्य पुरुष
20 – पिछड़ा महिला
21 – सामान्य पुरुष
22 – समान्य पुरुष
23 – सामान्य महिला
24 – अनुसूचित जाति पुरुष
25 – सामान्य महिला
26 – अनुसूचित जाति पुरूष
27 – सामान्य पुरूष
28 – सामान्य महिला
29 – सामान्य पुरुष
30 – अनुसूचित महिला
31 – सामान्य पुरीष
32 – पिछड़ा पुरूष
33 – सामान्य महिला
34 – पिछड़ा महिला
35 – अनुसूचित जाति पुरूष
36 – अनुसूचित जाति पुरूष
37 – सामान्य पुरूष
38 – सामान्य महिला
39 – सामान्य महिला
40 – सामान्य पुरूष
41 – पिछड़ा महिला
42 – सामान्य महिला
43 – पिछड़ा महिला
44 – सामान्य महिला
45 – अनुसूचित जाति महिला
46 – अनुसूचित जाति महिला
47 – अनुसूचित जाति पुरूष
48 – सामान्य महिला
49 – सामान्य पुरूष
50 – सामान्य पुरूष
51 – सामान्य पुरुष
52 – सामान्य महिला
53 – पिछड़ा पुरूष
54 – अनुसूचित जाति पुरूष
55 – सामान्य महिला
56 – सामान्य पुरुष
57 – सामान्य पुरुष
58 – पिछड़ा पुरुष
59 – अनुसूचित जाति महिला
60 – सामान्य महिला
61 – अनुसूचित जाति महिला
62 – सामान्य महिला
63 – पिछड़ा पुरुष
64 – सामान्य पुरूष
65 – सामान्य पुरूष
66 – सामान्य पुरूष
67 – पिछड़ा महिला
68 – सामान्य पुरुष
69 – सामान्य महिला
70 – सामान्य महिला
71 – सामान्य महिला
72 – सामान्य पुरूष
73 – सामान्य महिला
74 – सामान्य महिला
75 – अनुसूचित जनजाति (सामान्य)
76 – अनुसूचित जाति महिला
77 – अनुसूचित जनजाति (महिला)
78 – पिछड़ा पुरूष
79 – अनुसूचित जनजाति (महिला)
80 – सामान्य पुरूष
81 – सामान्य पुरूष
82 – सामान्य पुरुष
83 – सामान्य पुरुष
84 – सामान्य महिला
85 – सामान्य पुरूष

Home / Indore / इंदौर नगर निगम के 85 वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया पूरी, देखें किसे क्या मिला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो