scriptघर-घर प्रचार कर रही भाजपा नेता कोरोना पॉजिटिव निकली, मच गया हड़कंप | indore one more bjp leader corona positive | Patrika News
इंदौर

घर-घर प्रचार कर रही भाजपा नेता कोरोना पॉजिटिव निकली, मच गया हड़कंप

इंदौर की एक और भाजपा नेता कोरोना पॉजिटिव निकली…।

इंदौरAug 02, 2020 / 02:05 pm

Manish Gite

BJP Yuva Morcha

भाजपा युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, रवि भगत बने छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय मंत्री


इंदौर। मध्यप्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसमें नेताओं की संख्या भी बढ़ रही है। अब तक भाजपा-कांग्रेस के 19 नेता इसकी चपेट में आ चुके हैं। भाजपा महिला मोर्चा की पदमा मोजे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। उनके साथ 6 लोगों को भी एमटीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजपा नेता पदमा भोजे कुछ दिनों से उपचुनाव की तैयारी को लेकर सांवेर में सक्रिय थीं।

 

सांवेर विधानसभा उपचुनाव में पिछले कुछ दिनों से हर-हर मोदी, घर-घर तुलसी अभियान में भाग ले रही भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष पदमा भोजे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उनके संपर्क में आने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है। उन्हें इंदौर के एमटीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 54 वर्षीय पदमा भोजे ब्लड प्रेशर की भी मरीज हैं। इनसे पहले इंदौर सांसद के परिवार के लोग भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, वहीं मंत्री तुलसी सिलावट भी परिवार समेत कोरोना संक्रमित हैं और इलाज करवा रहे हैं।

 

वे काफी दिनों से सांवेर में उपचुनाव की तैयारी में जुटी हुई थीं। उनके पाजिटिव आने के बाद सांवेर के कार्यकर्ताओं के क्वारंटीन होने की खबर है। गौरतलब है कि सांवेर से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे मंत्री तुलसी सिलावट भी कुछ दिन पहले ही कोरोना पाजिटिव आए हैं। उन पर कई बार सोशल डिस्टेंसिंग के आरोप लग रहे थे।

 

कांग्रेस नेता पॉजिटिव :-:

इससे पहले मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं भोपाल से कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा की रिपोर्ट भी शनिवार को पाजिटिव आई है। वे इस वक्त चिरायु अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने भी अपने संपर्क में आने वाले सभी कार्यकर्ताओं और लोगों से अपनी जांच कराने की अपील की है। पीसी शर्मा से कुछ दिन पहले ही शिवराज सरकार के कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, रामखेलावन पटेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री सुहास भगत की भी रिपोर्ट पाजिटिव आ चुकी है। अब तक भाजपा-कांग्रेस समेत संघ से जुड़े 19 नेता संक्रमित हो चुके हैं। नेताओं के पाजिटिव होने का सिलसिला सहकारिता मंत्री अरविंद भदोरिया के पॉजिटिव होने के बाद शुरू हुआ था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और रामखेलावन सिंह की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।

 

अब तक कोरोना पॉजिटिव नेता

———————————

Home / Indore / घर-घर प्रचार कर रही भाजपा नेता कोरोना पॉजिटिव निकली, मच गया हड़कंप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो