इंदौर

Social Media Reel : रील बनाने के चक्कर में यू-ट्यूबर ‘खेबड़ी’ जोड़ी ने की गलती, पड़ सकती है भारी

Social Media Reel : रील बनाने के लिए यू-ट्यूबर 'खेबड़ी' जोड़ी जितेंद्र शर्मा और पारुल अहिरवार ने नगर निगम की कचरा गाड़ी का किया बिना परमीशन इस्तेमाल।

2 min read
Aug 02, 2023

Social Media Reel : सोशल मीडिया पर रील बनाकर फेमस होने वाले इंदौर के जितेन्द्र शर्मा और पारुल अहिरवार अपनी नई रील को लेकर मुश्किल में फंस सकते हैं। दरअसल खेबड़ी के नाम से मशहूर जितेन्द्र और पारूल की जोड़ी इस बार जो नई रील बनाई है उसमें उन्होंने इंदौर की कचरा गाड़ी का बिना परमीशन के इस्तेमाल किया है जिसे लेकर बवाल मच गया है। सोशल मीडिया पर रील वायरल होने के बाद लोग इस पर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

रील बनाने में कचरा गाड़ी का इस्तेमाल
रील बनाने के क्रेज में युवा अक्सर गलतियां कर बैठते हैं ऐसा ही कुछ यू-ट्यूबर जितेन्द्र शर्मा और पारुल अहिरवार के साथ हुआ। सोशल मीडिया पर 'खेबड़ी' जोड़ी के नाम से फेमस इस जोड़ी ने एक नई रील बनाई है जिसमें वो इंदौर की कचरा गाड़ी का इस्तेमाल करते दिख रहे हैं। कचरा गाड़ी का न तो ड्राइवर पूरी रील में दिख रहा है और न ही उनके द्वारा इसके लिए परमीशन लेने की बात सामने आ रही है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि अगर निगम की कचरा गाड़ी चलाते वक्त अगर यू-ट्यूबर से कोई हादसा हो जाता तो उसका जिम्मेदार कौन होता।

देखें वीडियो-

जोन 7 का है कचरा वाहन
वीडियो बनाने के लिए जिस कचरा वाहन का इस्तेमाल हुआ वह जोन क्रमांक 7 का है । हालांकि ड्यूटी पर कौन पदस्थ था, किसने वाहन शूट के लिए दे दिया इसकी जानकारी निगम के पास नहीं है। यह वीडियो वीर शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो वायरल होने के बाद निगम असफर भी हरकत में आए हैं। वर्कशॉप प्रभारी अधिकारी मनीष पांडेय का कहना है कि वायरल वीडियो में युवक-युवती कचरा गाड़ी का दुरुपयोग करते दिख रहे हैं संबंधित से जानकारी जुटाकर जिसकी भी लापरवाही पाई जाएगी उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

देखें वीडियो-

Updated on:
02 Aug 2023 04:40 pm
Published on:
02 Aug 2023 04:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर