10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्यार, धोखा और कत्ल…भांजे के प्यार में पड़ी मामी ने ‘वैलेंटाइन-डे’ पर पति को सुला दिया था’ मौत की नींद

Valentine's Day Crime: वैलेंटाइन-डे...प्यार, बेवफाई और मौत की दस्तान। एक ऐसा ही किस्सा मध्यप्रदेश के इंदौर का है।

2 min read
Google source verification
Valentine's Day Crime

एआई जनरेटेड

Valentine's Day Crime: प्यार को इजहार करने वाले वैलेंटाइन डे पर सड़क हादसे में हुई उस शख्स की 'मौत' कोई साधारण मौत नहीं थी, बल्कि उसकी ही जीवन संगिनी की बेवफाई की एक ऐसी दास्तान थी जिसने सबको न सिर्फ चौंका दिया था, बल्कि मौत का राज खुला तो पुलिस भी हैरान रह गई थी। अपनी उम्र से 13 साल छोटे भांजे से इश्क लड़ा बैठी उस 'बेवफा' ने खौफनाक साजिश रची और प्रेमी की मदद से पति को हमेशा के लिए 'मौत की नींद' सुला दिया था..!

मामला मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के अहीरखेड़ी क्षेत्र में करीब दो साल पहले 14 फरवरी को अहिरखेड़ी कांकड़ पुलिया के पास स्कूटर सवार एक शख्स का शव पड़ा था। उसके सिर में चोट के निशान थे और रोड पर सामान भी बिखरा पड़ा था। सूचना मिलने पर पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया। मृतक की शिनाख्त रूपसिंह के रूप में हुई थी। प्रथम दृष्टया पुलिस ने माना की किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हुई होगी।

22 साल के भांजे से चल रहा था अफेयर

मगर फॉरेंसिक एक्सपर्ट का मानना था कि घटनास्थल की परिस्थितियीं कुछ और इशारा कर रही है। जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो पता चला कि यह सड़क हादसा नहीं, बल्कि हत्या है। मौत का कारण दम घुटना और सिर में भारी वस्तु से प्रहार होना पाया गया था। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए और लाश देखकर फूट-फूट कर रो रही पत्नी के कथन भी दर्ज दिए आसपास गए। जांच की कड़ियां जब जुड़कर नतीजे पर पहुंची तो षड्यंत्रपूर्वक की गई हत्या का पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी पूजा, उसके भांजे शुभम और चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। 35 वर्षीय पत्नी ने ही अपनी उम्र से 13 साल छोटे 22 वर्षीय भांजे से इश्क के चलते पति की हत्या की साजिश रची थी और प्रेमी भांजे ने चार नाबालिग साथियों की मदद से मामा को मौत के घाट उतार दिया था।

20 हजार रुपए में दी थी 'मौत की सुपारी'

पुलिस पड़ताल और पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि पति की हत्या के लिए आरोपी पत्नी की रची साजिश के तहत आरोपी भांजे ने हत्या की सुपारी अपने साथियों को 20 हजार रुपए में दी थी। भांजे के इश्क में प्यार एक तरफा नहीं था, मामी का भी गहरा लगाव हो गया, क्योंकि वह शराबी पति की आदतों से परेशान हो चुकी थी।

मेरा इश्क औरों जैसा नहीं, अकेले रहेंगे पर तेरे रहेंगे

जांच में पुलिस ने मृतक और मृतक की पत्नी के कॉल डिटेल और वाट्सऐप चैटिंग खंगाली तो मामी व भांजे की अजब प्रेम की गजब कहानी प्रेम सामने आ गई। वीडियो कॉल पर भी दोनों की बातें होती थी। पता चला कि मामी के इश्क में आरोपी भांजे ने 14 फरवरी के दिन सोशल मीडिया पर ये भी स्टेटस डाला था कि 'मेरा इश्क औरों जैसा नहीं है, अकेले रहेंगे पर तेरे ही रहेंगे।'

यूं दिया था खौफनाक हत्या को अंजाम…

घटना दिनांक की रात को आरोपी भांजे के चार नाबालिग दोस्तों ने उसके ही घर में घुसकर बेरहमी से हत्या की और मृतक की एक्टिवा पर ही शव को बीच में बैठाकर सुनसान अहिरखेड़ी कांकड पुलिया के पास फेंक दिया था। रोड पर गाड़ी के आसपास सामान बिखेर दिया था ताकि ऐसा लगे कि यह हादसा है। आरोपी जब घर पर पहुंचे तो अंदर घुसने के लिए मृतक की पत्नी ने ही गेट खोला था। उस वक्त रूप सिंह गहरी नींद में सो रहा था, आरोपियों ने मुंह कपड़े से बांधकर उसके सिर पर बड़ा पत्थर मारकर मार डाला था।