इंदौर

75 रुपए के विवाद में दुकानदार को मार डाला जो दिखा उसे पीटा

एरोड्र्म रोड पर दो सिरफिरे ने मचाया आतंक, 15 मिनट तक दहशत फैलाते रहे बदमाश

इंदौरSep 06, 2021 / 09:33 am

Hitendra Sharma

इंदौर. एरोड्रम रोड के भीड़भाड़ वाले रामचंद्र नगर चौराहे के नजदीक रविवार रात करीब 8.30 बजे दो बदमाशों ने जमकर दहशत मचाई। लोहे की रॉड व पाइप लेकर आए बदमाशों ने पान दुकान संचालक के सिर पर दो वार कर मार डाला। बदमाशों ने 15 मिनट तक दहशत फैलाई, जो सामने आया उसे पीटा। बाद में लोगों ने एक नाबालिग को पकड़ लिया।

बता दें कि सिगरेट-पान के 75 रुपए के विवाद में आरोपियों ने पूरी घटना को अंजाम दिया। रामचंद्र नगर चौराहे पर आमतौर पर पुलिस टीम तैनात रहती है। आगे पुलिस पेट्रोल पंप है। इसके बाद भी बदमाशों ने दहशत फैलांई। बदमाशों ने पहले किला मैदान चौराहे की एक राहगीर महिला के सिर पर वार किया। इसके बाद कई लोगों को भारते हुए रामचंद्र नगर चौराहे पहुंचे। यहां पान दुकान संचालक पिंटू दुबे को दुकान से बाहर बुलाया और सिर पर बार कर हत्या कर दी।

Must See: बच्चियों को बिना कपड़ों के कंधे पर मूसल रखकर पैदल चलवाया

मेनरोड पर हुई घटना से दहशत फैल गई। भीड़भाड़ वाले चौराहे पर आरोपियों ने जमकर उत्पात मचाया। मुख्य सड़क पर जो सामने दिखा उसे मारा, महिलाओं को भी नहीं छोड़ा। गाड़ियों पर हमला किया, लोगों को मारते रहे। गिरफ्त में आया आरोपी 16-7 साल का है और नशे की स्थिति में है। फरार उससे एक-दो साल बड़ा बताया जा रहा है। दोनों आरोपी मूल रूप से भीकनगांब के निवासी हैं।

पुलिस ने छोड़ दिया, नहीं तो घटना नहीं होती
घटना के बाद पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है। पिंटू दुकान के पीछे मकान में ही रहता था। मकान की केयर टेकर शशि सोनी भी रहती हैं। शशि व साथी दुकानदार विजय ने बताया, आरोपी शनिवार को भी आए थे। 75 रुपए के लिए विवाद हुआ तो मारपीट करने लगे। पुलिसकर्मी भी उस दौरान आ गए थे।

Must See: छात्राओं की ड्रेस पर किया कमेंट प्रिंसिपल पर FIR

महिला के मुताबिक, पुलिस ने हस्तक्षेप किया, लेकिन आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाए जाने दिया। वही आरोपी अगले दिन फिर नशा कर आए और पिंटू को दुकान के बाहर बुलाकर हमला कर दिया। महिला का कहना है कि आरोपियों पर उस समय ही अगर कार्रवाई हो जाती तो घटना नहीं होती।

रुपए को लेकर विवाद
एएसपी पश्चिम महेशचंद्र जैन ने इससे इनकार किया। उनका कहना है, आरोपियों का पिंटू से एक दिन पहले रुपए को लेकर विवाद हुआ था। उसका बदला लेने आरोपी पहुंचे और पिंटू के पर हमला कर दिया। चाकूबाजी अथवा अन्य लोगों के घायल होने की सूचना नहीं है। एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे के मुताबिक, पैसों का विवाद था। शनिवार को मारपीट हुई थी। पुलिस पहुंची थी, लेकिन इन लोगों ने रिपोर्ट लिखाने से मना कर दिया था। घटना में अन्य लोगों के घायल होने की बात भी सामने नहीं आई है।

Must See: IIM इंदौर की टीम पहुंची थाने 2 घंटे तक देखे दस्तावेज

घटना के दहशत भरे 15 मिनट
बदमाशों ने 15 मिनट तक दहशत फैलाई। सामने हॉस्पिटल में कार्यरत युवक के मुताबिक, शोर होने पर वह बाहर आया तो देखा कि दो युवक लोगों को मार रहे हैँ। जो दिख रहा है उसे रॉड से मारा। महिलाओं को भी नहीं छोड़ा।

Home / Indore / 75 रुपए के विवाद में दुकानदार को मार डाला जो दिखा उसे पीटा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.