scriptमिलावटखोरों के खिलाफ सड़क पर मंत्री | Minister on the road against adulterants | Patrika News
इंदौर

मिलावटखोरों के खिलाफ सड़क पर मंत्री

जागरुकता पदयात्रा में शामिल हुए शहर के गणमान्य नागरिक

इंदौरAug 24, 2019 / 05:43 pm

हुसैन अली

मिलावटखोरों के खिलाफ सड़क पर मंत्री

मिलावटखोरों के खिलाफ सड़क पर मंत्री

इंदौर .मिलावटखोरों के खिलाफ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने मैदान पकड़ लिया है। आज नेहरू प्रतिमा से गांधी प्रतिमा तक पैदल पदयात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में शहर के प्रबुद्ध व गणमान्य नागरिक शामिल हुए। स्वच्छता के बाद शहर को स्वास्थ्य में नंबर वन बनाने का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर सभी जिलों में खान-पान से जुड़ी वस्तुओं में मिलावट करने वालों के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है। जिला प्रशासन, नगर निगम और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम नियमित जांच कर सेम्पल लेने की कार्रवाई कर रही है। सख्ती से मिलावटखोरों में हड़कम्प मचा हुआ है।
must read : बच्चों की मौत से सदमे में थी मां, शिप्रा में लगा दी छलांग, पहले बेटी फिर बेटे की उखड़ गई थी सांसें

इस बीच आज स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने मिलावटखोरों के खिलाफ सड़क पर नजर आए। नेहरू प्रतिमा पर सुबह 9.30 बजे से सरकारी महकमा, स्कूल व कॉलेज के छात्र, डॉक्टर, वकील, शिक्षाविद, सामाजिक संगठन के साथ साधु-संत भी इक_ा होना शुरू हो गए थे। स्वास्थ्य मंत्री सिलावट ने जनता से अपील की है कि वे जहां भी मिलावट देखें उसकी शिकायत सीधे मंत्री से करें। जागरुकता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी दिया गया। यात्रा के समापन पर सिलावट ने सभी को मिलावट खत्म करने का संकल्प दिलाया।

Home / Indore / मिलावटखोरों के खिलाफ सड़क पर मंत्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो