मोबाइल, पर्स, चप्पल ब्रिज पर रखकर कूदी : मनीषा ने सुबह 11 बजे शिप्रा के नए पुल पर मोबाइल, पर्स, चप्पल आदि ब्रिज पर रखकर नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर शिप्रा और औद्योगिक थाना देवास की पुलिस पहुंची। थाने की सीमा को लेकर पुलिस के बीच चर्चा होती रही। काफी देर बाद शव तैरता दिखा तो तैराकों व शिप्रा बचाओ समिति के सदस्यों की मदद से उसे निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। दोपहर 2.25 बजे महिला का पति सत्यवान दोहरे व भाई रणवीरसिंह निवासी देवलीपुर भिंड हाल मुकाम गौरीनगर इंदौर जिला अस्पताल पहुंचे। दोनों शव देख बिलख पड़े।