scriptAAP के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा, MP में चुनाव के लिए बूथ लेवल होगी पार्टी | MP for the election booth will level AAP | Patrika News
इंदौर

AAP के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा, MP में चुनाव के लिए बूथ लेवल होगी पार्टी

आम आदमी पार्टी के राट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने इंदौर में रेजीडेंसी सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा में कही। 

इंदौरJan 17, 2016 / 11:36 am

Kamal Singh




इंदौर. मोदी सरकार आज भ्रष्टाचारियों की हिमायती सरकार के रूप में काम कर रही है। यह बात आम आदमी पार्टी के राट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने इंदौर में रेजीडेंसी सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा में कही। उन्होंने कहा कि मोदी ने कहा था, न खाएंगे न खाने देंगे, लेकिन दावे से उल्टा हो रहा है। डीडीसीए के चेयरमैन रहे वित्त मंत्री जेटली पर निशाना साधते हुए कहा, सरकार उनके साथ खड़ी है। 90 करोड़ का घोटाला किया। अब आम आदमी पार्टी के लिए कह रही है कि 10 करोड़ का मानहानि का दावा करेंगे। मतलब पहले 90 करोड़ खाएंगे, फिर घोटाले को उजागर करने वालो से 10 करोड़ लेंगे। मध्यप्रदेश में पार्टी को बूथ लेवल पे स्थापित करने की कवायद चल रही है। फिर चुनाव भी लड़ेंगे। संजय सिंह ने कहा जिस तरह मोदी सरकार ने दिल्ली में केजरीवाल सरकार के दफ्तर पर सीबीआई का छापा डलवाया। अब व्यापमं घोटाले में शामिल प्रदेश सरकार और उनके मंत्रियों के दफ्तर पर छापा क्यों नहीं डालवा रही। केजरीवाल के दफ्तर में दो चार मफलर ही ज्यादा मिल जाएंगे जबकि प्रदेश सरकार की व्यापमं में पोल खुल जायेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो