जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। शुरूआत में ये आग इमारत की पार्किंग से शुरु हुई थी, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बिल्डिंग में आग फैली गई। आग में झुलसने से एक महिला समेत 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक की हालात काफी गंभीर बताई जा रही है। जानकारी लगते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत ही मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरु करते हुए 9 लोगों को रेस्क्यू कर इमारत से सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं, हालातों का जायजा लेने इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं। उनका कहना है कि, मामले की बारीकी से जांच की जाएगी। फिलहाल, मल्टी का मालिक इस्हाक पटेल मौके से फरार है। साथ ही, मंत्री तुलसी सिलावट भी घायलों का हालचाल जानने शहर के एमवाय अस्पताल पहुंचे।