8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंदौर अग्निकांड पर CM शिवराज सख्त, दिए जांच के आदेश, मृतकों के परिजन को 4-4 लाख मुआवजे का ऐलान

-इंदौर अग्निकांड पर सीएम शिवराज सख्त-सीएम ने दिए घटना की जांच के आदेश-मृतकों के परिजन को 4-4 लाख मुआवजे का ऐलान-अग्निकांड में 7 लोगों की मौत, 9 का किया गया रेस्क्यू-घटना स्थल का मुआयना करने पहुंचे इंदौर कलेक्टर
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 7 May 2022, 12:23 PM IST

News

इंदौर अग्निकांड पर CM शिवराज सख्त, दिए जांच के आदेश, मृतकों के परिजन को 4-4 लाख मुआवजे का ऐलान

इंदौर. मध्य प्रदेश की आर्थिक नगरी इंदौर में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी देर रात एक दो मंजिला इमारत में लगी आग में एक महिला समेत 7 लोगों की जलकर मौत के मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अलर्ट मोड पर आ गए हैं। मुख्यमंत्री ने जहां एक तरफ घटना को हृगय विदाकर बताते हुए मृतकों की आत्मा को शांति की कामना की तो वहीं शोकाकुल परिवार के साथ संवेदनाएं व्यक्त की। साथ ही, घायलों को बेहतर इलाज मुहैय्या कराने के भी निर्देश दिए हैं। वहीं, मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने का भी ऐलान किया है। साथ ही, मामले की जांच के आदेश देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश भी दिए हैं।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना के संबंध में जानकारी लगते ही मामले को गंभीर बताते हुए अधिकारियों को पल पल का अपडेट कराते रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, ट्वीट करते हुए शौकाकुल परिवार से संवेदनाएं व्यक्त करते हुए लिखा कि, 'इंदौर के स्वर्ण बाग कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट से हुए हादसे में कई अनमोल जिंदगियों के असमय निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों को शीघ्र स्वस्थ करने की प्रार्थना करता हूं।'

यह भी पढ़ें- आग का गोला बनी दो मंजिला इमारत, जिंदा जल गए 7 लोग


मृतकों के परिजन को 4-4 लाख मुआवजे का ऐलान

वहीं, एक अन्य ट्वीट में सीएम ने शोकाकुल परिवार को आर्थिक मदद का ऐलान करते हुए ट्वीट में लिखा कि, 'इंदौर में आग लगने की घटना में मौत की खबर अत्यंत ह्रदय विदारक है। मैंने इसके जांच के आदेश दे दिए हैं। जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए दिए जाएंगे।'

यह भी पढ़ें- पूजापाठ के बहाने ढोंगी बाबा ने नाबालिग के साथ किया था दुष्कर्म, अब कोर्ट ने दिया महादंड


9 लोगों को रेस्क्यू कर निकाला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। शुरूआत में ये आग इमारत की पार्किंग से शुरु हुई थी, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बिल्डिंग में आग फैली गई। आग में झुलसने से एक महिला समेत 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक की हालात काफी गंभीर बताई जा रही है। जानकारी लगते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत ही मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरु करते हुए 9 लोगों को रेस्क्यू कर इमारत से सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं, हालातों का जायजा लेने इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं। उनका कहना है कि, मामले की बारीकी से जांच की जाएगी। फिलहाल, मल्टी का मालिक इस्हाक पटेल मौके से फरार है। साथ ही, मंत्री तुलसी सिलावट


जान बचाने के लिए इमारत से कूदे कई लोग

घटना रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है। विजय नगर स्थित स्वर्ण बाग कॉलोनी में पार्किंग से शुरु हुई आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं, लेकिन इससे पहले ही आग ने अपना तांडव मचा दिया था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो आग इतनी भीषण थी कि, कुछ ही देर में इमारत आग के गोले में तब्दील हो गई थी। इस दौरान आग में झुलसने से बचने के लिए कई लोग इमारत की खिड़कियों से भी नीचे कूद गए, जिन्हें हाथ-पैरों में काफी चौटें आई हैं।

यह भी पढ़ें- सिंधिया पैलेस के सामने कांग्रेस ने लगा दिया विवादित पोस्टर, गद्दारी से बताया पुराना नाता


आग में दम घुटने से कपल की भी मौत

बताया जा रहा है कि, अग्निकांड में मरने वाले 7 लोगों में से एक कपल भी है, जिनका सामने ही मकान बन रहा था। वो कुछ दिनों के लिए ही किराए पर इस मल्टी में रहने आए थे। बताया जा रहा है कि, उनका मकान लगभग बनकर तैयार हो चुका था और जल्द ही उनके घर गृह प्रवेश का कार्यक्रम होना था, लेकिन इस आग में दोनों की भी दम घुटने से मौत हो गई।