बैनर में कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया की ही तस्वीर नहीं है बल्कि उनके साथ दिग्विजय सिंह , गोविंद सिंह और सज्जन वर्मा की भी तस्वीर लगी है। इस बैनर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के चेहरे को ब्लर किया हुआ है। वहीं, बैनर में कमलनाथ, गोविंद सिंह, सज्जन वर्मा और दिग्विजय सिंह तीर कमान लिए हुए हैं, जो अपना तीर सिंधिया की तरफ छोड़ते नजर आ रहे हैं। बैनर में दर्शाया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से गद्दारी की है और इस गद्दारी का सिंधिया परिवार से पुराना नाता है।