8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीषण गर्मी के बीच बारिश का बड़ा अलर्ट, 10 जिलों में बारिश के साथ तेज हवा के आसार

मध्य प्रदेश के रीवा, सीधी समेत 10 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। जानकारी ये भी सामने आ रही है कि, इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 5 May 2022, 5:08 PM IST

News

भीषण गर्मी के बीच बारिश का बड़ा अलर्ट, 10 जिलों में बारिश के साथ तेज हवा के आसार

भोपाल. मध्य प्रदेश में जहां एक तरफ चिलचिलाती धूप ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है तो वहीं आगामी 24 घंटों के भीतर प्रदेश के बड़े हिस्से पर बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश के रीवा, सीधी समेत 10 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। जानकारी ये भी सामने आ रही है कि, इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

वहीं, दूसरी तरफ सूबे के अन्य जिलों में गर्मी का असर बढ़ गया है। बुधवार को भोपाल, रतलाम, रायसेन, शाजापुर सहित कुछ शहरों की रात गर्म रही। इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में फिलहाल गर्मी का असर कम है। हालांकि बारिश के बाद उमस भी बढ़ जाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में तीन-चार दिन से बने सिस्टम की वजह से कई जिलों में तेज और रिमझिम बारिश हो रही है। ये सिस्टम आगामी 24 घंटों तक सक्रीय रहेगा। इसके बाद सिस्टम कमजोर पड़ने लगेगा, जिसके बाद एक बार फिर गर्मी का असर बढ़ने लगेगा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. पीके साहा के अनुसार, 24 घंटों के दौरान प्रदेश के जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के कुछ जिलों में बारिश की संभावनाएं हैं। वहीं, मालवा-निमाड़ के इलाकों में बादल छाए रहेंगे। इसके बाद दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

यह भी पढ़ें- प्रज्ञा ठाकुर का राहुल गांधी पर हमला, बोली- चीनी महिला जासूस के साथ राहुल का पब में दिखना देश के लिए घातक


इन जिलों में बारिश और तेज हवा की संभावना

अगले 24 घंटे में पन्ना, अनूपपुर, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली और सिवनी में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। यहां 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

यह भी पढ़ें- मंडप में इंतजार करता रह गया दूल्हा, ऐन वक्त पर दगा दे गई दुल्हन, हैरान कर देगी वजह


इसलिए बदल रहा मौसम

पश्चिमी विक्षोभ (पाकिस्तान से आने वाली हवाएं) दक्षिणी ईरान के ऊपर ट्रफ के रूप में है। दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश में चक्रवातीय गतिविधियां सक्रिय हैं। पश्चिमोत्तर राजस्थान से लेकर मध्यप्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ तक पूर्व-पश्चिम ट्रफ लाइन गुजर रही है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ से विदर्भ, तेलंगाना, रायलसीमा और उत्तरी तमिलनाडु होते हुए लक्षद्वीप तक अन्य ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसी वजह से प्रदेशभर में रविवार से बादल छाने का सिलसिला शुरु हुआ है। गुरुवार शाम तक प्रदेश के कुछ शहरों में बारिश के भी आसार हैं। हालांकि, शुक्रवार से एक बार फिर मौसम फिर बदलाव होगा, साथ ही गर्मी बढ़ेगी।

प्रधानमंत्री को मजदूरों ने खून से लिखा पत्र, देखें वीडियो