20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी की मानसिकता अर्द्धनग्न प्रदर्शन जैसी, एमपी के सांसद रजनीश अग्रवाल का बड़ा हमला

सांसद रजनीश अग्रवाल ने राहुल गांधी के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की नकल उतारने पर तीखी प्रतिक्रिया जताई, बताया देश विरोधी
2 min read
Google source verification
राहुल गांधी पर सांसद रजनीश अग्रवाल का हमला Rajneesh Agrawal (@rajneesh4n)

राहुल गांधी पर सांसद रजनीश अग्रवाल का हमला Rajneesh Agrawal - Source FB (@rajneesh4n)

एमपी के सांसद रजनीश अग्रवाल ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला किया है। उनकी मानसिकता को अर्द्धनग्न प्रदर्शन जैसी बताया। सांसद रजनीश अग्रवाल ने इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नकल उतारने और उनकी स्वर्गीय मां का जिक्र करने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने राहुल गांधी को देशविरोधी भी बताया। भोपाल के विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी राहुल गांधी पर विवादित बयान दिया। उन्हें विदेशी मां की संतान बताया।

राहुल गांधी और कांग्रेस की सोच AI समिट में भद्दे, अर्धनग्न विरोध-प्रदर्शनों में दिखती है

सांसद रजनीश अग्रवाल ने कहा "…उन्होंने सिर्फ़ PM मोदी या उनकी मां का ही नहीं, बल्कि हर मां का अपमान किया है… यह राहुल गांधी और कांग्रेस की उसी सोच को दिखाता है जो AI समिट में भद्दे, अर्धनग्न विरोध-प्रदर्शनों में दिखती है… उनकी सोच भारत-विरोधी मानसिकता से काफ़ी मिलती-जुलती है," इंदौर में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूँज' कार्यक्रम पर BJP सांसद रजनीश अग्रवाल ने यह बात कही।

कम से कम अपनी दादी इंदिरा गांधी को ही याद कर लेते

इंदौर में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी मां के संबंध में घटित घटना पर BJP विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी जबर्दस्त प्रतिक्रिया जताई उन्होंने कहा, " विदेशी मां का बेटा होने के कारण वे भारत में मां के महत्व को नहीं समझ सकते। अगर उनको कोई और याद नहीं आता तो कम से कम अपनी दादी इंदिरा गांधी को ही याद कर लेते।

न तो हिंदुस्तान के हो सकते हैं और न ही भारतीय सोच अपना सकते हैं

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा, " राहुल गांधी, विदेशी मां की संतान और विदेशी संस्कृति में पले-बढ़े हैं। जिस तरह से आपने माताओं का मज़ाक उड़ाया, उनके बारे में चुटकुले सुनाए और कॉमेडी-शो जैसा अंदाज़ अपनाया, उससे साबित होता है कि न तो आप हिंदुस्तान के हो सकते हैं और न ही भारतीय सोच अपना सकते हैं… शहीदों ने अपने बलिदानों से इस लोकतंत्र को स्थापित किया है। अगर आपको कोई और याद नहीं आता, तो कम से कम अपनी दादी इंदिरा गांधी को ही याद कर लीजिए। इस लोकतंत्र की परंपराओं को याद रखिए… यह विदेशी दिखावा बंद कीजिए। वरना, हिंदुस्तान आपको मुंहतोड़ जवाब देगा।

क्या हुआ था छात्रों की गूंज में:

इंदौर के कार्यक्रम में स्टैंडअप कॉमेडियन पुलकित मणि ने भी मंच पर अपनी प्रस्तुति दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाव-भाव और विदेशी नेताओं से बात करने के उनके तरीके की नकल उतारी। पीएम द्वारा बच्चों के साथ किए गए एक सिक्के के करतब के साथ उनकी मां और विदेश नीति का भी जिक्र किया।