
chhatron ki goonj- इंदौर में पीएम की नकल पर घिरे राहुल गांधी (फोटो-X @jitupatwari)
Rahul Gandhi : इंदौर में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नकल करने के मामले में राहुल गांधी बीजेपी के निशाने पर आ गए हैं। कार्यक्रम में एक स्टैंडअप कॉमेडियन द्वारा यह हरकत की गई थी। इस पर बीजेपी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखे प्रहार किए। सीएम मोहन यादव सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और बीजेपी नेताओं ने छात्रों को समर्पित कार्यक्रम में कॉमेडियन पुलकित मणि की मंच पर आकर पीएम नरेंद्र मोदी की नकल करने की निंदा की। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में BJP विधायक रितेश तिवारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कमेंट करते हुए कहा कि ऐसी हरकत से न कोई महान बन सकता है और न ही प्रधानमंत्री।
कार्यक्रम में स्टैंडअप कॉमेडियन पुलकित मणि ने मंच पर आकर अपनी प्रस्तुति दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाव-भाव और विदेशी नेताओं से बात करने के उनके तरीके की नकल उतारी। प्रधानमंत्री द्वारा बच्चों के साथ किए गए एक सिक्के के करतब के साथ उनकी मां और विदेश नीति का भी जिक्र किया।
इस दौरान मणि ने बार-बार "मेरे दोस्त" वाक्यांश का इस्तेमाल किया। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से रूबरू होकर उन्होंने प्रधानमंत्री का नाम लिए बिना कहा, "मेरे दोस्त, आप कैसे हैं?" इसके जवाब में कांग्रेस नेता ने कहा, "मैं ठीक हूँ, आप कैसे हैं मोदीजी?"
भाजपा ने छात्रों की गूंज कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और की दिवंगत मां के संदर्भ को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। सीएम मोहन यादव ने इसे बेहद शर्मनाक, निंदनीय और अशोभनीय बताया। उन्होंने इसे राहुल गांधी का गैरजिम्मेदाराना रवैया करार दिया। सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री की माता का अपमान, सभी माताओं का अपमान है। राहुल गांधी को इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। गुजरात, तेलंगाना, उत्तराखंड, केरल सहित देशभर के बीजेपी नेताओं ने पीएम मोदी की नकल उतारने की निंदा की।
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में BJP विधायक रितेश तिवारी ने भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेरा। 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी से संबंधित घटना पर उन्होंने कहा, " राजनीति में व्यक्तिगत हमले से बचना चाहिए। पहले उनकी मां को निशाना बनाया गया और फिर प्रधानमंत्री का कार्टून बनाया गया। किसी की मां का अपमान करके या ऐसे व्यक्ति का अपमान करके, जिसका बेटा 25 साल तक देश का मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रहा हो, आप महान नहीं बन सकते। कार्टून बनाकर आप प्रधानमंत्री को छोटा नहीं दिखा सकते। इसका मतलब यह भी नहीं है कि ऐसा व्यक्ति प्रधानमंत्री बन सकता है। अगर वह व्यक्ति अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता है, तो देश की जनता सब देख रही है..
Updated on:
20 Sept 2026 02:19 pm
Published on:
20 Sept 2026 01:53 pm
