21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी के कार्यक्रम में ‘My Friend’ मिमिक्री पर एमपी में सियासी बवाल, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

Rahul Gandhi Event : राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के बाद एमपी की सियासत गरमाने लगी है। कार्यक्रम में की गई मिमिक्री से शुरु हुए विवाद पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने आ गई है।
2 min read
Google source verification
Rahul Gandhi Event

कार्यक्रम में की गई इस मिमिक्री ने गरमाई सियासत (फोटो सोर्स: राष्ट्रहित सर्वोपरि X Handle)

MP News : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा इंदौर में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। खासतौर पर कार्यक्रम के दौरान हास्य कलाकार द्वारा राहुल गांधी के साथ की गई मिमिक्री को लेकर प्रदेश की सियासत सबसे ज्यादा गरमा गई है। इसपर बीजेपी और कांग्रेस के बीच तीखा वार-पलटवार हो रहा है।

एक तरफ जहां बीजेपी कार्यक्रम के जरिए पीएम नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माताजी का मजाक उड़ाने का आरोप लगा रही है तो वहीं, कांग्रेस इसे सिरे से नकारते हुए कार्यक्रम की सफलता से सत्ताधारी दल में मची खलबली करार दे रहे हैं।

विधायक रामेश्वर शर्मा का हमला

इस मामले में भोपाल से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि, विदेशी विचारधारा और संस्कृति में पले-बढ़े राहुल गांधी क्या जानें कि स्वदेशी मां और भारत माता का सम्मान क्या होता है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक न्यूज चैनल को दिए साक्षात्कार का वीडियो पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि, राहुल गांधी और उनकी पार्टी मां जैसे पवित्र शब्द और भारतीय संस्कृति का आदर करना नहीं जानती।

देश की सत्ता में बड़ा परिवर्तन

मामले को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने भी एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि, लाखों छात्रों ने इंदौर पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद की। जनता अब सड़कों पर उतरकर बदलाव की मांग कर रही है। 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब इस बात का स्पष्ट संकेत है कि, एमपी ही नहीं, बल्कि अब देश की सत्ता में बड़ा बदलाव होने वाला है। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि, 15 लाख रुपये और काला धन वापस लाने के खोखले वादों के खिलाफ और युवाओं के रोजगार और न्याय की लड़ाई कांग्रेस जारी रखेगी।

'पीएम की माताजी को लेकर लगाए जा रहे आरोप निराधार'

वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस बीजेपी द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को मनगढ़ंत बताया। पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने भाजपा के आरोपों पर प्रत्किया देते हुए कहा कि, राहुल गांधी या कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी को लेकर कोई बात हुई ही नहीं। उन्होंने कहा कि, बीजेपी असल मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम कर रही है। असल में देश का युवा, छात्र और आम नागरिक महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों से त्रस्त है। शर्मा ने सरकार को घेरते हुए कहा कि, 15 लाख रुपए और काला धन वापस लाने के वादे खोखले साबित हुए। कांग्रेस युवाओं और छात्रों से जुड़े इन असली मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष जारी रखेगी।