प्रज्ञा ठाकुर ने राहुल गांधी की हालिया वायरल तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, 'विपक्षी पार्टी के नेता, जिसे कांग्रेस प्रधानमंत्री के रूप में देखती है। आज उसे देख लीजिए कि, वो पब में दारू का गिलास लेकर महिलाओं के साथ नजर आ रहे हैं। महिलाओं को लेकर उनका व्यक्तिगत जीवन हो सकता है, लेकिन ये देखना जरूरी है कि, वो महिला चीन की राजदूत है। चीन की ये जासूस महिला का रिकॉर्ड गड़बड़ है। ये कहीं ना कहीं देश के लिए घातक है।'