8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिंदी पर केंद्रीय मंत्री का बयान, बताया सभी भाषाओं का महत्व, महंगाई पर बोले- ये पूरी दुनिया की समस्या

कुशाभाऊ ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नई शिक्षा नीति पर चर्चा के दौरान हिंदी भाषा को लेकर भी अहम बात की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 5 May 2022, 10:23 AM IST

News

हिंदी पर केंद्रीय मंत्री का बयान, बताया सभी भाषाओं का महत्व, महंगाई पर बोले- ये पूरी दुनिया की समस्या

इंदौर. मध्य प्रदेश के आर्थिक नगर इंदौर में बुधवार को आयोजित कुशाभाऊ ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नई शिक्षा नीति पर चर्चा के दौरान हिंदी भाषा को लेकर भी अहम बात की। भाषाओं को लेकर भ्रम के सवाल पर उन्होंने कहा कि, ये भ्रम राजनैतिक है भारत की सभी भाषाएं महत्वपूर्ण हैं, सभी का एक ही भाव एक है। उन्होंने आगे ये भी कहा कि, जितनी महत्वपूर्ण भाषा हिंदी है, उत्नी ही दूसरी भाषाएं भी महत्वपूर्ण हैं, फिर भले ही वो मराठी हो, गुजराती हो, तमिल हो, तैलुगू हो या फिर कोई अन्य भाषा। बता दें कि, आयोजन में पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय समेत कई प्रमुख लोग शामिल थे।

आयोजन के बाद मीडिया बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान से जब लाउड स्पीकर के संबंध में सवाल किया गया तो वो इसपर टिप्पणी करने से बचते नजर आए। हालांकि, उन्होंने महंगाई को पूरी दुनिया के लिए बड़ा मुद्दा और समस्या बताया। उन्होंने कहा कि, कोरोना से जब दुनिया की अर्थनीति पटरी पर आ रही थी और भारत की अर्थनीति 7-8% जीडीपी की ओर जा रही थी, ठीक उसी समय रूस और यूक्रेन के बीच शुरु हुए युद्ध ने खासतौर पर कमोडिटी प्राइज को बढ़ा दिया है। उसका असर हमारी अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- फसल बीमा योजना: हजारों किसानों के खाते में पहुंचेगी बीमा राशि, सरकार के बैंकों को आदेश जारी


यूक्रेन से भारत लौटने वाले छात्रों के लिए जल्द रास्ता निकाला जाएगा- मंत्री प्रधान

युद्ध पर चर्चा के बाद केंद्रीय मंत्री ने आगे ये भी कहा कि, यूक्रेन से भारत लौटे कई छात्रों की पढ़ाई डिस्कंटीन्यू हो गई है। उन्होंने कहा कि, यूक्रेन से लौटे छात्रों के लिए हम लोग भी बेहद चिंतित है। जल्द ही इनके लिए कुछ रास्ता निकाला जाएगा।

प्रधानमंत्री को मजदूरों ने खून से लिखा पत्र, देखें वीडियो