8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फसल बीमा योजना: हजारों किसानों के खाते में पहुंचेगी बीमा राशि, सरकार के बैंकों को आदेश जारी

सरकार की ओर से उन सभी किसानों के खातों में बीमा राशि पहुंचाने के संबंध में बैंकों को आदेश दे दिए हैं, जिनमें अबतक फसल बीमा की राशि नहीं पहुंची थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 5 May 2022, 9:51 AM IST

News

फसल बीमा योजना: हजारों किसानों के खाते में पहुंचेगी बीमा राशि, सरकार के बैंकों को आदेश जारी

भोपाल. करीब ढाई महीने पहले सरकार की ओर से राज्य के 50 लाख किसानों के खातों में 7,620 करोड़ रुपए की बीमा राशि ट्रांसफर करने का दावा किया गया था। हालांकि, इसके बाद भी हजारों किसानों ने ये दावा कर दिया था कि, बीमा राशि की पात्रता होने के बाद भी उन्हें क्लेम नहीं मिला है। इसपर सरकार की ओर से जांच का आश्वासन दिया गया था। फिलहाल, अब सरकार की ओर से भी माना जा चुका है कि, करीब 25 हजार पात्र किसानों के खाते में संबंधित राशि नहीं पहुंच सकी थी। ऐसे में सरकार की ओर से उन सभी किसानों के खातों में बीमा राशि पहुंचाने के संबंध में बैंकों को आदेश दे दिए हैं।


प्रदेश में सिर्फ भोपाल की ही बात करें तो यहीं ऐसे 1200 किसान हैं। सरकार ने सूबे में काम कर रहीं 45 पीएसयू, निजी, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और माइक्रो फाइनेंस कंपनियों की 8000 से अधिक बैंक शाखाओं को इन 25 हजार किसानों के बैंक खाते में राशि पहुंचाने के ऑडर जारी किये हैं। बता दें कि, सरकार के आदेश के बाद लगभग 5 करोड़ रुपए राशि जल्द ही सभी 25 हजार किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट में निकली भर्तियां, आवेदन करने के लिए सिर्फ इतने दिन शेष


क्लैम रिजेक्ट करने में बैंकों का तर्क

बैंकों का कहना है कि किसानों की लिस्ट सरकार के मैदानी अमले की तरफ से दी गई थी। इसमें आधार नंबर से लिंक खातों के नंबर थे। इनमें सैकड़ों किसान तो वे थे, जिनकी मौत भी हो चुकी है। कई किसानों के पास दो-दो बैंकों के किसान क्रेडिट कार्ड मौजूद थे।


अभी और नाम आ सकते हैं सामने

इसके अलावा, कई किसानों द्वारा नाम-पते अपडेट नहीं करवाए गए और आधार लिंक नहीं करवाए गए, इस वजह से भी इन किसानों के खातों में बैंक की तरफ से संबंधित राशि नहीं पहुंच सकी। वहीं, जानकारों की मानें तो फसल बीमा न पाने वाले किसानों की संख्या इससे भी ज्यादा है। आने वाले दिनों फसल बीमा से वंचित और किसानों की सूची भी सामने आ सकती है।

प्रधानमंत्री को मजदूरों ने खून से लिखा पत्र, देखें वीडियो