script26 जनवरी को श्रीनगर में तिरंगा फहराएंगे राहुल गांधी, जानिये यात्रा के 5 वें दिन क्या बोले कांग्रेस के दिग्गज नेता | Rahul Gandhi, Bharat Jodo Yatra, Press Conference in Indore | Patrika News
इंदौर

26 जनवरी को श्रीनगर में तिरंगा फहराएंगे राहुल गांधी, जानिये यात्रा के 5 वें दिन क्या बोले कांग्रेस के दिग्गज नेता

यात्रा मध्यप्रदेश में 4 दिसंबर तक रहेगी, इसके बाद राजस्थान, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, पंजाब और जम्मू कश्मीर पहुंचकर 26 जनवरी को राहुल गांधी श्री नगर में तिरंगा फहराएंगे।
 
 

इंदौरNov 27, 2022 / 02:19 pm

Subodh Tripathi

26 जनवरी को श्रीनगर में तिरंगा फहराएंगे राहुल गांधी, जानिये यात्रा के 5 वें दिन क्या बोले कांग्रेस के दिग्गज नेता

26 जनवरी को श्रीनगर में तिरंगा फहराएंगे राहुल गांधी, जानिये यात्रा के 5 वें दिन क्या बोले कांग्रेस के दिग्गज नेता

इंदौर. भारत जोड़ो यात्रा के पांचवें दिन कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने मीडिया को संबोधित करते हुए यात्रा से जुड़ी कई अहम बातें बताई, इस अवसर पर विधायक जीतू पटवारी, जयराम रमेश, संजय शुक्ला सहित अन्य नेताओं ने बताया कि ये यात्रा मोहब्बत का पेगाम देते हुए चल रही है, लोग इस यात्रा से जुड़ रहे हैं, इस यात्रा की सफलता से भाजपा घबराई हुई है, महू में राहुल गांधी के पहुंचने से पहले लाइट बंद होना प्रशासनिक चूक है, इस दौरान महंगाई के दौर में यात्रा पर 500 करोड़ के खर्च पर उठे सवाल का जवाब देना उचित नहीं बताते हुए जय राम रमेश ने कहा कि भाजपा द्वारा यात्रा की सफलता के कारण सवाल उठाए जा रहे हैं, पहले राहुल गांधी के कंटेनर पर सवाल उठा, फिर टी शर्ट पर फिर जूते पर भी सवाल उठाए हैं, जबकि बहस करना है तो मुद्दों पर करें।


प्रेस कांफ्रेस में संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को मोबिलाइजेशन की वजह से हर व्यक्ति देख रहा है, सभी जगह यात्रा की चर्चा है, लोग इस यात्रा से जुड़ रहे हैं, इतना बड़ा जनसमूह कांग्रेस के साथ चल रहा है, जिसे आज सुबह और इस यात्रा के दौरान देखा ही जा रहा है।

मीडिया से चर्चा करते हुए संजय शुक्ला ने कहा कि ये यात्रा पूरे देश को जोड़ रही है, सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोग इस यात्रा से जुड़ रहे हैं, राहुल जी देश को जोडऩे के लिए निकले हैं। विशाल पटेल ने कहा कि प्रदेश अतिथि देवों भवा की धारणा से चलता है, राहुल गांधी का संदेश है, डरना बंद कर दो, यात्रा को जनसमर्थन मिल रहा है। लोगों को राहुल गांधी से काफी उम्मीदें हैं।

 

https://twitter.com/Jairam_Ramesh?ref_src=twsrc%5Etfw

जयराम रमेश ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई। ये यात्रा विभिन्न प्रदेशों से होते हुए महाष्ट्र आई, यहां 12 दिन तक यात्रा चली, मध्यप्रदेश में 4 दिसंबर तक रहेगी, इसके बाद राजस्थान, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, पंजाब और जम्मू कश्मीर पहुंचकर २६ जनवरी को राहुल गांधी श्री नगर में तिरंगा फहराएंगे।

कल मीडिया से चर्चा करेंगे राहुल गांधी
राहुल गांधी की यात्रा के रविवार को 81 दिन हो गए हैं, चर्चा के दौरान बताया कि सोमवार को राहुल गांधी मीडिया से चर्चा करेंगे, ये सातवीं प्रेस कांफ्रेस होगी।

यह भी पढ़ें : सबके साथ राहुल गांधी, इंदौर पहुंचते ही दिखा जोश, बुलेट भी दौड़ाई, देखें वीडियो

फर्जी वीडियो है, भाजपा घबरा रही है

यात्रा के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे वाले वीडियो को फर्जी बताते हुए कहा कि यात्रा की सफलता के कारण भाजपा घबराई हुई है, वीडियो फर्जी है, बेबुनियाद है, भाजपा अपने विधायकों का जन्मदिन मनाती है, लेकिन कोई बड़ा नेता प्रदेश में आया तो उसे होर्डिंग हटाना, सजावट को प्रभावित करना, लाइटें बंद करना ऐसी मानसिकता हमारी तो नहीं, ये राजनीतिक षडयंत्र है, भाजपा के नेता मेयर अफसरों को पुश करते हैं जाओ ये करदो वो कर दो नहीं तो ये कर देंगे, वो कर देंगे।

Home / Indore / 26 जनवरी को श्रीनगर में तिरंगा फहराएंगे राहुल गांधी, जानिये यात्रा के 5 वें दिन क्या बोले कांग्रेस के दिग्गज नेता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो