script2 घंटे 43 मिनट में 12 किमी चले राहुल गांधी, जानिए क्या होते हैं पैदल चलने के फायदें | Rahul Gandhi walked 12 km in 2 hours 43 minutes | Patrika News
इंदौर

2 घंटे 43 मिनट में 12 किमी चले राहुल गांधी, जानिए क्या होते हैं पैदल चलने के फायदें

बीच के टी ब्रेक का समय निकाल दें तो लगभग 2 घंटे 8 मिनट में ही यात्रा के साथ राहुल ब्रेक पॉइंट पर पहुंच गए थे…..

इंदौरNov 29, 2022 / 02:00 pm

Ashtha Awasthi

640_6401667104431ab87_rahul.jpg

Rahul Gandhi

इंदौर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीते दिन इंदौर में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत बड़ा गणपति चौराहे से शुरू की। इस दौरान 12 किलोमीटर दूर स्थित यात्रा के ब्रेक पॉइंट पर वे 2 घंटे 43 मिनट में ही पहुंच गए। बीच में उन्होंने आधा घंटे का टी-ब्रेक भी लिया था। राहुल की इस तेजी से कई नेता प्रभावित होकर पैदल चलने की कोशिश में जुटे नजर आए। कंटेनर से निकलते ही सीधे कहा कि सभी यात्रा के पॉइंट पर पहुंचें और वहां से वे सीधे यात्रियों की ओर बढ़ गए। 2 मिनट बात करने के बाद वे सुबह 6.15 बजे निकल गए। यात्रा 8.58 बजे ब्रेक पॉइंट पर पहुंची। बीच के टी ब्रेक का समय निकाल दें तो लगभग 2 घंटे 8 मिनट में ही यात्रा के साथ राहुल ब्रेक पॉइंट पर पहुंच गए थे।

हम यहां पर आपको यो इसलिए बता रहे हैं क्योंकि राहुल गांधी को यंग जनरेशन को कई तरह के मैसेज देते रहते हैं। उनमें से ये भी एक है। पैदल चलने से कई तरह के शारीरिक और मानसिक लाभ मिलते हैं। जिसकी वजह से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार पैदल चलने से हृदय स्वस्थ रहता है। हड्डियां भी मजबूत होती हैं। दिमाग शांत रहता है। एक किलोमीटर पैदल चलने से लगभग 50 कैलोरी बर्न होती हैं। इस प्रकार 20 किमी चलने में लगभग 1000 कैलोरी बर्न होती है। इसमें चलने की स्पीड, वातावरण, मैटाबोलिज्म आदि के अनुसार बदलाव हो सकता है।

यह हैं फायदे

पैदल चलने से रक्त प्रवाह में होने वाले अच्छे प्रभाव ह्रदय रोगों से बचाए रखने में मदद करता है। खराब कोलेस्ट्रॉल कम होने से हृदय मजबूत होता है। शरीर की सारी हड्डियों की एक्सरसाइज होती है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं। दिमाग और तंत्रिका तंत्र में मौजूद हॉर्मोन बढ़ने से तनाव कम होता है। दिमाग दुरुस्त रहता है। नेगेटिविटी दूर हो जाती है। साथ ही पॉजिटिव चेंज आता है।

ये भी जानें

-कोलेस्ट्रॉल लेवल का घटना

-हाई ब्लडप्रेशर का कंट्रोल में रहना
-डायबिटीज का नियंत्रित रहना
– ऊर्जा और काम करने की शक्ति का बढ़ना
-दिमाग को शांत, एकाग्र और क्लियर रखने में मदद
– फेफड़ों की शक्ति का बढ़ना
– एक्स्ट्रा कैलोरीज का बर्न होना
-आत्मविश्वास बढ़ना
-हार्ट अटैक के रिस्क का कम होना
– हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाना
-वजन नियंत्रित रखना और कम करना,आदि

बैलेंस डाइटका सेवन जरूरी

ज्यादा पैदल चलने ज्यादा एनर्जी भी जरूरी है। इसके लिए बैलेंस डाइट लेनी चाहिए। कार्ब्स से भरपूर चीजें खाने से पाचन तंत्र इन्हें ग्लूकोज के रूप में तोड़ लेता है। ग्लूकोज मसल्स को एनर्जी देता है। कार्ब्स के लिए ब्राउन राइस, फल, योगर्ट व टोस्ट का सेवन कर सकते हैं। प्रोटीन के लिए उबले अंडे, कॉटेज चीज, फलियां, दाल खा सकते हैं। वॉक पर जाने से 20 मिनट पहले 1-2 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए।

पुलिस की ड्यूटी और मुश्किल

भारत जोड़ो यात्रा में रस्सा पकड़ने की ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ रही है। यात्रा बढ़ने के बाद करीब एक क्विंटल वजनी रस्से को संभालना, समेटकर रखना और भी मुश्किल हो रहा है। कई पुलिसकर्मियों ने पैदल चलने से पैर में छाले, रस्सा पकड़ने से हाथ छिलने की शिकायत की है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/ x8fwoyb

Home / Indore / 2 घंटे 43 मिनट में 12 किमी चले राहुल गांधी, जानिए क्या होते हैं पैदल चलने के फायदें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो